फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Failed to stop the ax fall on Crime City outpost fixed charge, jhajjar news

क्राइम रोकने में नाकाम सिटी चौकी इंचार्ज पर गाज गिरना तय

Wed, 11 Jan 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 11 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को दिनदहाड़े हुई सात चोरियों के बाद सिटी चौकी इंचार्ज पर गाज गिरनी तय है। चोरियों को रोकने और अब तक ट्रेस करने में फेल रहे सिटी चौकी इंचार्ज राजेश कुुमार के बारे में पता चला है कि वे एसपी सतीश बालन के द्वारा 6 जनवरी को लिए गए टेस्ट में भी फेल हैं। इसके चलते अब उनको नई पोस्टिंग पर लगाया जाएगा। सोमवार दिनदहाड़े हुई चोरियों को ट्रेस करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। इनमें सीआईए मुख्य भूमिका में है और सीआईए के कंधों पर ही एसपी सतीश बालन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी अधिक बन रही है क्योंकि उन्होंने ज्वाइनिंग के तुरंत बाद एसआईटी और एसओजी को भंग कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। वहीं सीआईए ने भी घटनास्थलों के आस-पास से कॉल डिटेल के डंप उठवाएं हैं। इसके अलावा आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों के बारे में जानकारी खंगाली जा रही है।

षड्यंत्र की उड़ती रही अफवाह
पुलिस महकमे और शहर में बुधवार को अफवाह उड़ी कि सिटी चौकी इंचार्ज के नए एसपी के सामने नाकाबिल साबित करने के लिए किसी मुलाजिम के द्वारा ही ऐसा किया गया है। लेकिन एक दूसरा पहलू भी यह था कि चौकी इंचार्ज के द्वारा ही तो अपनी नाकामी छुपाने के लिए तो यह अफवाह नहीं उड़ाई गई। मामले में चौकी इंचार्ज का कहना है कि घटना बाईचांस हुई है, अफवाह जैसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


मेरिट वाला नहीं चाह रहा एसएचओ बनना
मेरिट के आधार पर पोस्टिंग देने की सोच रखने वाले पुलिस कप्तान भी इस समय दुविधा में उलझे हुए हैं। उनकी दुविधा की वजह ये है कि किसी थाने का थानेदार टेस्ट में फेल हो गया। विभाग के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि एसपी सतीश बालन उस थाने में एसएचओ एक मेरिट वाले सब इंस्पेक्टर को लगाना चाह रहे हैं लेकिन सब इंस्पेक्टर को डर है कि वह पहले कभी एसएचओ नहीं रहा तो क्या पता वह हालात न संभाल पाए। वहीं सब इंस्पेक्टर ने इस टेस्ट में 55 अंक लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



टेस्ट में फेल हो जाने और क्राइम कंट्रोल नहीं कर पाने के चलते सिटी चौकी इंचार्ज की पोस्टिंग चेंज की जाएगी। वहीं सब इंस्पेक्टर की मेरिट वाले मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ मामलों में है। सब इंस्पेक्टर की अच्छी रेंक आई हैं लेकिन अनुभव की कमी के चलते वे पोस्टिंग लेना नहीं चाह रहे। अगले एक या दो दिन में मेरिट बेस पर सभी पोस्टिंग जारी कर दी जाएंगी।
बी. सतीश बालन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed