फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Facility: Metro and DTC buses will run from 4 am on Saturday in LokShabha

सुविधा: शनिवार को सुबह 4 बजे से चलेंगी मेट्रो और डीटीसी की बसें, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लिया फैसला

Fri, 24 May 2024 10:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 May 2024 10:03 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीटीसी और डीएमआरसी ने फैसला लिया है कि शनिवार को मेट्रो और डीटीसी की बसें सुबह 4 बजे से चलेंगी। 4 से 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल में मेट्रो चलेंगी। 6 बजे के बाद सामान्य मेट्रो ट्रेन सेवाएं पूरे दिन चलेंगी।

विज्ञापन
Facility: Metro and DTC buses will run from 4 am on Saturday in LokShabha
सांकेतिक तस्वीर metro station - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। शनिवार को हरियाणा में मतदान होगा। मतदान में डीटीसी और दिल्ली मेट्रो ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम फैसले लिए हैं। इसमें डीटीसी और मेट्रो सेवाएं शनिवार को सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी। यह हर 30 मिनट के अंतराल में चलेंगी। 6 बजे के बाद सामान्य मेट्रो ट्रेन सेवाएं दिन भर जारी रहेंगी।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुज दयाल ने बताया कि 25 मई को दिल्ली-हरियाणा में लोकसभा चुनाव हैं। चुनाव के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों समेत मतदाताओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मेट्रो का परिचालक सुबह 4 बजे किया है।
विज्ञापन


उनके अनुसार सुबह 6 बजे के बाद से मेट्रो का परिचालक सामान्य दिनों की तरह किया जाएगा। सुबह 4 बजे से 6 बजे तक हर 30 मिनट में मेट्रो सेवाएं सभी स्टेशनों पर उपलब्ध होंगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीटीसी बस सेवा का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू होगा। बता दें कि बहादुरगढ़ से ज्यादा दिल्ली में डीटीसी का परिचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बहादुरगढ़ से चलने वाली बसें सुबह अपने समय से जल्दी चलेंगी। बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसकी सुविधा मिल सकेगी। दिल्ली परिवहन निगम के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार को सुबह 4 बजे से बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली शहर के 35 प्रमुख मार्गों पर सुबह चार बजे से बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed