{"_id":"69cd70401b9109d8c6035a19","slug":"explosion-in-ghanipura-housewall-and-doors-broken-store-caught-fire-jhajjar-bahadurgarh-news-c-17-roh1019-833270-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: घनीपुरा के मकान में विस्फोट...दीवार व दरवाजे टूटे, स्टोर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: घनीपुरा के मकान में विस्फोट...दीवार व दरवाजे टूटे, स्टोर में लगी आग
विज्ञापन
37-घनीपुरा स्थित मकान में धमाके के बाद टूटी दीवार दिखाता राज कुमार। संवाद
रोहतक। शहर के घनीपुरा में बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे राजकुमार शर्मा के मकान में जोरदार धमाका हुआ और स्टोर रूम की दीवार व दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। एक किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। पुख्ता कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मकान मालिक राजकुमार शर्मा ने बताया कि वे हुडा काॅम्प्लेक्स स्थित बिजली उपकरणों की दुकान पर नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह वे घर पर नहा रहे थे। बेटा हर्ष ऊपर कमरे में सोया हुआ था। पत्नी व पुत्रवधु रसोई में काम कर रही थीं। अचानक जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद स्टोर रूम के मंदिर व कपड़ों में आग लग गई।
पहले लगा गैस सिलिंडर फट गया लेकिन एक सिलिंडर खाली पड़ा था और दूसरा रसोई में बंद रखा हुआ था। तुरंत आग बुझाकर छानबीन की लेकिन धमाके की पुख्ता वजह नहीं मिल सकी। घर के बाहर आसपास के लोग एकत्रित हो गए क्योंकि एक किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी थी।
विज्ञापन
सूचना पाकर आर्य नगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोपहर तक छानबीन की। इसके बावजूद धमाके का कारण नहीं पता चल सका।
बाक्स
शॉर्ट सर्किट से मंदिर में आग लगने पर ब्लैक हिट की बोतल में धमाके की आशंका
मकान मालिक ने बताया कि मच्छर व मक्खियों को मारने के लिए एक माह पहले ब्लैक हिट खरीदा था। उसे स्टोर में ही रखा हुआ था। एक लीटर के ब्लैक हिट का ढक्कन उड़ गया था। आशंका है कि शाॅर्ट सर्किट से पहले मंदिर में आग लग गई। इसके बाद तापमान बढ़ने से ब्लैक हिट की बोतल अचानक फट गई।
वर्जन
मकान में धमाके की ठोस वजह तो पता नहीं लग सकी। अब तक की जांच से यहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि शाॅर्ट सर्किट के बाद ब्लैक हिट की बोतल में जोरदार धमाका हुआ है। -एसआई बिजेंद्र, प्रभारी थाना आर्य नगर