फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ex-serviceman commits suicide by shooting himself with his licensed gun.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 19 Sep 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman commits suicide by shooting himself with his licensed gun.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बराही रोड स्थित त्रिवेणी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह एक पूर्व सैनिक ने घर में अपनी लाइसेंसी एकनाली बंदूक से गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 80 वर्षीय रामफल के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, रामफल पिछले करीब तीन-चार महीने से मानसिक रूप से परेशान थे। वह 1984 से सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब सवा पांच बजे उन्होंने अपने मकान पर खुद को गोली मारी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

रामफल के तीन बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वह अपने बेटे इंद्र के साथ रहते थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। एसएचओ थाना शहर बहादुरगढ़ राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि की। कहा कि मृतक मानसिक रूप से कई माह से परेशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed