फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ex cm Bhupender singh Hudda in Beri, Jhajjar-Bhadurgarh

दोबारा सत्ता मिली तो बनवाएंगे बेरी में महिला कॉलेज : हुड्डा

Sun, 23 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 23 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ex cm Bhupender singh Hudda in Beri, Jhajjar-Bhadurgarh
पूर्व सीएम हुड्डा - फोटो : bureau

मंदिरों की नगरी बेरी में पिछले तीन दिनों से चल रहे कार्यक्रम के बाद रविवार को भव्य हनुमान मंदिर भक्तों के दर्शन को खोल दिया गया। हरिद्वार की संस्था जयराम आश्रम द्वारा बनवाए गए मंदिर के उद्घाटन समारोह में देश-विदेश से भक्तजन पहुंचे और सभी भक्तों का जयराम आश्रम के संचालक ब्रह्मचारी ब्रह्म स्वरूप की ओर से स्वागत किया गया।

विज्ञापन


रविवार को बेरी में जयराम आश्रम द्वारा संचालित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करने आए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां कोई राजनीतिक बात तो नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि 15 वर्ष पूर्व पीली नदी में बहने के बाद उनका जीवन यदि किसी ने बचाया था तो वह जयराम आश्रम के संचालक ब्रह्मचारी ब्रह्म स्वरूप थे।
विज्ञापन


इसलिए वह चाहेंगे कि वह हमेशा यहां आकर सेवा करते रहे। वहीं उन्होंने हरिद्वार के जयराम आश्रम के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई है। हुड्डा मंदिरों की नगरी बेरी में जयराम आश्रम हरिद्वार की ओर से दो एकड़ में बनाए गए हनुमान वाटिका एवं संस्कृत विद्यालय हनुमान मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करने आए थे। उनके साथ पूर्व स्पीकर व बेरी हलके के विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान व कुलदीप शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरी में जयराम आश्रम द्वारा बनाए गए हनुमान मंदिर के इस धार्मिक समारोह में पूर्व सीएम हुड्डा के पिछले 10 वर्षों के शासनकाल में क्षेत्र के अंदर कोई भी महिला कॉलेज न बनाए जाने का मुद्दा छाया रहा। मीडिया कर्मियों ने भी जब पूर्व सीएम से उनके शासनकाल में क्षेत्र के लोगों द्वारा बार-बार मांग उठाने के बावजूद महिला कॉलेज न बनाए जाने के बारे में पूछा तो पूर्व सीएम हुड्डा ने इतना ही कहा कि हो सकता है कोई कागजी या फिर तकनीकी कमी रही होगी, लेकिन यदि उन्हें दोबारा से सत्ता मिली तो वह बेरी के लोगों की इस मांग को अवश्य पूरा करेंगे।

जमीन दें लोग तो जयराम आश्रम बनाएगा कॉलेज
बेरी में यह धार्मिक समारोह उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब मंच से ही जयराम आश्रम के संचालक ब्रह्मचारी ब्रह्म स्वरूप ने कहा कि यदि बेरी या फिर क्षेत्र के लोग महिला कॉलेज बनाने के लिए उन्हें जमीन देते हैं तो लड़कियों के लिए कॉलेज जयराम आश्रम की तरफ से बनवा दिया जाएगा।


उनकी बात सुनकर स्वयं पूर्व सीएम हुड्डा को भी मंच से यह कहना पड़ा कि वैसे तो यहां के लोगों की मांग स्वामी जी पूरा करने वाले हैं, लेकिन यदि कहीं कोई कमी रही तो उनकी सरकार बनते ही वह इसे पूरा करे देंगे। इस अवसर पर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के महंत रामानंद पूरी, कादियान बारह खाप के प्रधान केदार सिंह, रवि कादियान, पं. श्याम सुंदर, मनोज शर्मा, पंकज वशिष्ठ, गोशाला प्रधान धारा सिंह, अनूप सिंह, संजय कादियान, मा. रमेशचंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed