फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   EVMs will be under tight security, CCTV will be monitored

खण्ड स्तर पर होगी जिला परिषद व पंचायत समिति के मतों की गिनती, डीसी व एसपी ने किया मतगणना के प्रस्तावित केंद्रों का निरीक्षण

Mon, 17 Oct 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
EVMs will be under tight security, CCTV will be monitored
झज्जर। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कडे़ सुरक्षा सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। ईवीएम रखने के बाद स्ट्रांग रूम और फिर मतगणना केंद्रों पर जबर्दस्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में वोटों की गिनती होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं डीसी शक्ति सिंह व एसपी वसीम अकरम ने जिला परिषद व पंचायत समिति के मतों की गिनती के लिए बनाए गए मतगणना केंद्रों का रविवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने रावमावि बेरी, राजकीय महाविद्यालय मातनहेल, राजकीय उच्च विद्यालय माछरौली तथा राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज झज्जर का दौरा कर खंडवार प्रस्तावित मतगणना से जुड़ी तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने बेरी खण्ड की पंचायत समिति व जिला परिषद के लिए डाले गए मतों की गिनती के लिए प्रस्तावित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हॉल का निरीक्षण करते हुए बैरिकेडिंग कराने के लिए कहा। विद्यालय परिसर में प्रस्तावित मतदान केंद्र के रास्ते को भी दुरुस्त करने को कहा। साल्हावास व मातनहेल के गांवों में पंचायत समिति व जिला परिषद के मतदान के उपरांत मतों की गिनती के लिए प्रस्तावित राजकीय महाविद्यालय, मातनहेल का निरीक्षण करते हुए डीसी ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे ,पानी आदि की सुविधा के अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए संबंधित डीएसपी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होना है। मतदान के उपरांत संबंधित केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जाएंगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतगणना की तिथि घोषित होने तक सभी केंद्रों पर राउंड द क्लॉक सुरक्षा प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व पर्याप्त संख्या सुरक्षाकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। मातनहेल के उपरांत डीसी व एसपी ने माछरौली के राजकीय उच्च विद्यालय तथा झज्जर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बेरी के एसडीएम रविंद्र मलिक, डीएसपी नरेश कुमार, बीडीपीओ राजाराम, पीडब्ल्यूडी के एक्सइएन नरेंद्र सिंगरोहा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed