फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Even after eight months, DTC buses did not get time table counter

Jhajjar-Bahadurgarh News: आठ माह बीत जाने के बाद भी डीटीसी बसों को नहीं मिला टाइम टेबल काउंटर

Thu, 17 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Even after eight months, DTC buses did not get time table counter
16jjrp08- झज्जर। शहर के सामान्स बस अड्डा से करीब आधा किलोमीटर दूर खड़ी डीटीसी बस। संवाद
झज्जर। आठ माह बीत जाने के बाद भी डीटीसी बसों को शहर के सामान्य बस अड्डा में टाइम टेबल के लिए काउंटर नहीं मिला है। नवंबर में नजफगढ़-नांगलोई स्टैंड से झज्जर के लिए डीटीसी बसों की शुरुआत की गई थी। डीटीसी बस को काउंटर नहीं मिलने के चलते यात्रियों को बाहर से ही डीटीसी बसों में बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नजफगढ़-नांगलोई स्टैंड से झज्जर के लिए चार डीटीसी बसों का संचालन किया जाता है, जिसमें से दो बसें सुबह व दो बसें शाम के समय में चलाई जाती हैं। नवंबर में दिल्ली की तत्कालीन आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से इन डीटीसी बसों की शुरुआत की गई थी। उस समय करीब सप्ताह भर तक डीटीसी बसों को रोडवेज बसों के टाइम टेबल अनुसार सामान्य बस अड्डा में काउंटर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके एक सप्ताह बाद डीटीसी बसों को सामान्य बस अड्डा में टाइम टेबल के लिए काउंटर देना बंद कर दिया गया। इसके चलते डीटीसी बस चालक अपनी बसों को बस अड्डा के बाहर ही खड़ा करने लगे। तब से लेकर अब तक डीटीसी बसों को सामान्य बस अड्डा में टाइम टेबल नहीं मिला है। फिलहाल डीटीसी बसों को बस अड्डा से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीटीसी बसों को लेकर मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। इसको जल्द ही चेक कराकर अपडेट किया जाएगा।
- अंकित चौकसे, आरटीए, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed