{"_id":"65109a99f0b8e5a3100f8b18","slug":"even-after-being-eligible-3181-lakh-people-are-away-from-the-benefits-of-chirayu-scheme-jhjhar-news-c-17-1-roh1009-254058-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पात्र होने के बाद भी 31.81 लाख लोग चिरायु योजना के लाभ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पात्र होने के बाद भी 31.81 लाख लोग चिरायु योजना के लाभ से दूर
Mon, 25 Sep 2023 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। आयुष्मान भारत योजना को लागू हुए पांच साल हो चुके हैं, जबकि हरियाणा सरकार द्वारा 10 माह पहले इसी के साथ ही चिरायु कार्ड योजना शुरू की थी। इन योजनाओं के तहत लोगों को पांच लाख रुपये सालाना का मुफ्त इलाज मिलता है लेकिन दोनों योजनाओं में पात्र होने के बाद भी लगभग 36 प्रतिशत यानी 31 लाख 81 हजार 50 लोगों ने अपने आयुष्मान व चिरायु कार्ड नहीं बनवाए हैं।
आयुष्मान भारत योजना पांच साल पहले केंद्र सरकार ने शुरू की थी। चिरायु कार्ड योजना हरियाणा सरकार ने 10 माह पहले लागू की।आयुष्मान भारत और चिरायु योजना में प्रदेश में एक करोड़ 17 लाख 60 हजार 323 लोगों के कार्ड बनने थे। इसमें आयुष्मान भारत के तहत 28 लाख 89 हजार 287 लोगों ने कार्ड बनवाए हैं। इसके अलावा दस माह पहले शुरू हुई चिरायु योजना के तहत 88 लाख 71 हजार 36 लोगों के कार्ड बनने थे, लेकिन अब तक केवल 56 लाख 89 हजार 986 लोगों के कार्ड बने हैं। 59 लाख 41 हजार 596 लोगों ने कार्ड के लिए आवेदन किया हुआ है। लगभग 31 लाख 81 हजार 50 लोग यानी 35.86 प्रतिशत लोग या तो खुद कार्ड बनवाने नहीं आ रहे या फिर नए कार्ड नहीं बन रहे हैं।
पांच साल से महेंद्रगढ़ जिला बना टॉप
आयुष्मान और चिरायु कार्ड बनवाने में पूरे प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिला टॉप पर बना हुआ है। चिराग योजना के तहत महेंद्रगढ़ जिले में अब तक 79.51 प्रतिशत लोगों के कार्ड बन चुके हैं। इसके अलावा भिवानी में 74.50, चरखीदादरी में 73.32, हिसार में 70.54 प्रतिशत लोगों के कार्ड बने हैं और यह ग्रीन जोन में है। पानीपत में 69.74, रेवाड़ी में 68.48, फतेहाबाद में 68.29, यमुनानगर में 68.21, जींद में 67.91, करनाल में 67.37, अंबाला में 67.33, पंचकूला में 66.55, कुरुक्षेत्र में 66.12, सिरसा में 65.69, झज्जर में 65.69, कैथल में 64.59, सोनीपत में 62.69, पलवल में 60.03 प्रतिशत लोगों के कार्ड बन चुके हैं। इन जनपदों को यलोजोन में शामिल किया गया है। गुरुग्राम में 57.39, फरीदाबाद में 49.00 प्रतिशत और मेवात में 42.13 प्रतिशत लोगों ने ही चिरायु कार्ड बनवाए गए हैं। यह तीनों जिले रेड जोन में हैं।
विज्ञापन
वर्जन
चिरायु योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। जिन लोगों की आय तीन लाख रुपये सालाना तक है, अब वह भी 1500 रुपये देकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर