{"_id":"674285231ae55c7ec70d6ff7","slug":"entry-into-delhi-becomes-a-problem-for-drivers-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111236-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली में एंट्री करना वाहन चालकों के लिए बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली में एंट्री करना वाहन चालकों के लिए बना आफत
Sun, 24 Nov 2024 07:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : टिकरी बॉर्डर पर टूटी सड़क और उसमें से निकलती कार। संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री करना वाहन चालकों के लिए बड़ी आफत बना हुआ है। हरियाणा-दिल्ली सीमा पर सड़क टूटी हुई है। सड़क पर गड्ढा बना होने के कारण इसमें फंसकर वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इस दिशा में न तो दिल्ली सरकार और न ही बहादुरगढ़ प्रशासन कोई दिलचस्पी दिखा रहा है। वाहन चालकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। खास बात यह है कि यह तीन से चार फुट का टुकड़ा तय करने में वाहन चालकों के पसीने छूट जाते हैं।
हरियाणा सीमा के दुकानदार विजय कुमार, काके, संदीप कुमार, विष्णु शर्मा, प्रमोद शर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ या दिल्ली की तरफ से वाहन तेज गति से यहां पहुंचते हैं, लेकिन यहां पर उनकी स्पीड कम हो जाती है, क्योंकि यहां पर टिकरी बॉर्डर और बहादुरगढ़ सीमा में सड़क टूटी होने के कारण उक्त स्थान पर बड़ा गड्ढा बना हुआ है। इस गड्ढे से बड़े वाहन तो आसानी से निकल जाते हैं, लेकिन समस्या खड़ी होती है तो वह छोटे वाहन चालकों के लिए। कई बार इस गड्ढे में फंसकर वाहन क्षतिग्रस्त हो जाता है। इससे वाहन मालिक का आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। अब कोहरे का मौसम चल रहा है। इस गड्ढे के कारण कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि किसान आंदोलन के दौरान यहां पर दिल्ली पुलिस द्वारा बड़े-बड़े पत्थर लगाए गए थे, लेकिन अब तक उन्हें हटाया नहीं गया है। इससे सड़क भी संकरी बनी हुई है। वाहन चालकों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने दिल्ली और बहादुरगढ़ प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर बने गड्ढों को भरवाकर उसे दुरुस्त करवाया जाए ताकि वाहन चालक परेशान न हो और सफर सुगम बन सके।