फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Entrepreneurs demand for BCCI elections

उद्यमियों ने की बीसीसीआई के चुनाव करवाने की मांग

Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs demand for BCCI elections
बहादुरगढ़। क्षेत्र के उद्यमियों ने बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के चुनाव करवाने के लिए आवाज उठाई है। उद्यमियों ने बीसीसीआई पदाधिकारियों पर पक्षपात करने और चुनाव में जान बूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ उद्यमियों द्वारा खुद को बीसीसीआई के कर्ताधर्ता बताकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करना गलत है। जबकि बीसीसीआई की कार्यकारिणी का कार्यकाल बहुत दिन पहले पूरा हो चुका है और फिलहाल कोई पदाधिकारी नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेस वार्ता में बीसीसीआई के सदस्यों अनिल गुप्ता, अनिल सीए, विजय व अन्य विजय भारद्वाज आदि ने कहा कि जल्द ही प्रशासन को पत्र भेजकर बीसीसीआई में चुनाव करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। अनिल गुप्ता व विजय भारद्वाज ने कहा कि बहादुरगढ़ में उद्यमियों की सबसे बड़ी संस्था बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में अब चुनाव की मांग को पदाधिकारी अनदेखा कर रहे हैं। इन सदस्यों ने कहा कि संस्था में किसी भी कार्यकारिणी का कार्यकाल दो से तीन वर्ष तक होता है। लेकिन वर्तमान कार्यकारिणी को पांच साल हो गए हैं और अब तक चुनाव कराने का निर्णय भी नहीं लिया गया है। स्वयंभू पदाधिकारियों की तरह संस्था पर काबिज कुछ लोग संस्था के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। अब सिर्फ राजनीति ही रह गई है। संस्था की वर्तमान कार्यकारिणी की ओर से कोई काम नहीं किया गया। एमआइई में करोड़ों रुपये के विकास कार्य शुरू हुए करीब तीन साल हो गए हैं लेकिन ये पूरे नहीं हो सके हैं। इन्हीं विकास कार्यों का हवाला देकर कुछ पदाधिकारी बार-बार चुनाव टाल रहे हैं।
विज्ञापन

विजय भारद्वाज ने कहा कि अब तो हालात ये हो गए हैं कि जून 2015 में जब पिछली बार संस्था के चुनाव हुए थे तो उस समय 700 से ज्यादा सदस्य थे। मगर अब वर्तमान कार्यकारिणी की लापरवाह कार्यशैली की वजह से काफी सदस्य कम हो गए हैं। एक तरफ तो जून 2015 में बहादुरगढ़ में करीब साढ़े तीन हजार औद्योगिक इकाइयां थीं और अब ये बढ़कर करीब 5 हजार हो चुकी हैं। कुछ सदस्यों का तो यहां तक कहना है कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल ही खत्म हो गया है तो प्रधान, उपप्रधान, महासचिव व अन्य पदों के नाम का प्रयोग करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed