फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees did a broom demonstration in the city

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारियों ने शहर में किया झाडू प्रदर्शन

Fri, 21 Jun 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Employees did a broom demonstration in the city
झज्जर लघु सचिवालय परिसर में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारी अपनी मागों को लेकर अ​
झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने मिलकर हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर में झाड़ू प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को अपना मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामवीर ने कहा कि हरियाणा सरकार से सर्व कर्मचारी संघ मांग करता है कि नगर पालिका कर्मचारी संघ की मांगों का जल्द से जल्द समाधान करें, नहीं तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का आगामी आंदोलन का कोई भी निर्णय लेगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य संगठनकर्ता प्रधान राजपाल बहादुरगढ़ ने बताया कि 23 जून को बीजेपी सरकार के निकाय मंत्री सुभाष सुधा के आवास कुरुक्षेत्र में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का डेपुटेशन पहुंचेगा और बैठक करेगा। प्रधान राजपाल ने बताया कि बताया कि अगर फिर भी हमारी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदेश में एक बहुत बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा।
विज्ञापन

इसमें जिम्मेवारी हरियाणा की भाजपा सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद बहादुरगढ़ में ठेके पर लगे कर्मचारियों की 3 महीने की सैलरी नहीं मिली है। संघ प्रशासन से अपील करता है कि इन गरीब सफाई कर्मचारियों की सैलरी दी जाए। हरियाणा में पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों में कार्यरत अनुबंध, हरियाणा कौशल रोजगार निगम वर्क आउटसोर्स एवं अन्य सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारी सीवरमैन एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नीति बनाकर पक्का किया जाए। संघ द्वारा 23 अक्टूबर 2023 को दिए गए 24 सूत्रीय मांगों का बातचीत से जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 फरवरी 2023 के पत्र के अनुसार 4298 सफाई कर्मचारी व 68 सीवरमैनों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती माध्यम से अनुबंध आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन का नियमितीकरण किया जाए। इस अवसर पर मोहन, प्रदीप, गौरव, विकास, बबली, मनीषा, कमला, कुलदीप, अमित, लीलाराम, राजेश, सरोज, उषा, पिंकी, सुनीता आदि उपस्थित रहे।

झज्जर लघु सचिवालय परिसर में  नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारी अपनी मागों को लेकर अ

झज्जर लघु सचिवालय परिसर में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारी अपनी मागों को लेकर अ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed