{"_id":"6494a251d93d5581f700cfa4","slug":"employee-missing-after-digging-pit-people-upset-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-691-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गड्ढा खोदने के बाद से कर्मचारी लापता, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गड्ढा खोदने के बाद से कर्मचारी लापता, लोग परेशान
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड़ से सटी संत कॉलोनी में एक बिजली का खंभा काफी दिनों से झुका हुआ है। किसी भी दिन वह गली गिर सकता है। जिसकी वजह से बड़ा हादसा भी घटित हो सकता है। कॉलोनी में लगे बिजली का खंभे लटके सैंकड़ों तारों की वजह से खंभा झुक गया है। कई बार इस खंभे को सीधा करने के लिए निगम के अधिकारियों को शिकायत दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। शायद अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हैं। खंभे को बदलने के लिए गत शनिवार को कर्मचारी पहुंचे थे, उन्होंने इसे ठीक करने के लिए गड्ढा भी खोदा, मगर उसके बाद से गायब हैं।
संत कॉलोनी निवासी कर्मबीर सिंह, संदीप कुमार, सुमन व सुधा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में लगा बिजली का खंभा काफी समय से झुका हुआ है। खंभा भी लोहे का लगा है। ऐसे में बरसात के मौसम में उसमें करंट आने की संभावना रहती है। तेज आंधी तूफान आने के चलते यह गिर भी सकता है। विद्युत विभाग को चाहिए कि झुके हुए खंभे को तत्काल हटवाकर उसकी जगह मजबूत खंबा लगवाएं। जिससे लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी जानकारी उनके द्वारा कई बार मौखिक रूप से विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बताई गई है लेकिन उस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। लोगों ने इसे तत्काल सही करवाए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह मार्ग काफी व्यस्ततम मार्ग है। सुबह से लेकर रात तक यहां से सैकड़ों की तादाद में लोग पैदल व वाहनों से निकलते हैं यदि इसको समय रहते सही नहीं किया गया तो कभी भी कोई दुर्घटना घटित तो हो सकती है।
खंभा बदलने के लिए कर्मचारी गड्ढा खोदकर गायब
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि खंभे को बदलने के लिए निगम के कर्मचारी पिछले शनिवार को पहुंचे थे। उन्होंने खंभा बदलने के लिए गड्ढा भी खोदा था, लेकिन इसके बाद कर्मचारी गायब हो गए। आज भी कॉलोनी में गड्ढा खुदा हुआ है। गड्ढे में लोगों को छोटे बच्चों के गिरने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
आमजन की ओर से खंभे को बदलने के लिए शिकायत मिली है। खंभे को यहां से हटवाने का कार्य शुरू कराया गया है। लोहे के खंभे को बदलकर दूसरा खंभा लगाया जाएगा।
-मनीष कुमार, एसडीई, उत्तर हरियाणा बिजली निगम, बहादुरगढ़।