{"_id":"697294174ecf1303bf06875d","slug":"eleven-shops-and-buildings-were-sealed-in-the-presence-of-the-sub-divisional-magistrate-sdm-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120543-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम की मौजूदगी में 11 दुकानों और भवनों को सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम की मौजूदगी में 11 दुकानों और भवनों को सील किया
Fri, 23 Jan 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो-60: बहादुरगढ में एक भवन को सील करते नगर परिषद के कर्मचारी। स्त्रोत नगर परिषद
बहादुरगढ़। गुरुवार को एसडीएम अभिनव सिवाच की मौजूदगी में नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में 11 दुकानों और भवनों को सील किया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बहादुरगढ़ शहर का निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण हटाने, अवैध प्लॉटिंग की रोकथाम तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि संबंधित दुकान और भवन मालिकों को बकाया राशि जमा कराने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे लेकिन न तो प्रॉपर्टी टैक्स और न ही डेवलपमेंट चार्ज जमा करवाया। कार्रवाई पटेल नगर, उद्योग नगर, छोटूराम नगर तथा श्याम जी कॉम्प्लेक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में की गई।
नगर परिषद सीमा में बिना नक्शा पास करवाए निर्माण कार्य करने वाले भवनों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई गई। एसडीएम अभिनव सिवाच ने मौके पर स्पष्ट किया कि सभी डिफॉल्टर जल्द से जल्द अपना प्रॉपर्टी टैक्स और डेवलपमेंट चार्ज जमा करवाएं।