{"_id":"4dd996f7154aa48a1d0edd13930a2af6","slug":"eletric-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने 6 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, 65 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने 6 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, 65 हजार जुर्माना
ब्यूूराो/अमर उजाला/झज्जर
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी के खिलाफ बुधवार को बिजली निगम की टीम ने तीन गांवों में अभियान चलाया। गलियों में डायरेक्ट जलती मिली 5 हाईमास्क लाइटों के कनेक्शन काटे।
टीम ने बिजली चोरी के 6 केस भी पकड़े, जिन पर करीब 65 हजार रुपये का जुर्माना लगा। बिजली निगम ने नव निर्वाचित सरपंचों को चेतावनी देते हुए कि जिन गांवों में चोरी की बिजली से गलियों में हाईमास्क की लाइटें जलती मिली तो, निगम उन पर बिजली चोरी का केस कराएगा।
पंचायती सबमर्सीबलों के मामले में भी कार्रवाई सरपंचों पर होगी।
बिजली निगम की टीम ने बुधवार को एसडीओ सब डिवीजन बुपनिया चंद्रप्रकाश, जेई ऋषिपाल की अगुवाई में गांव दुल्हेड़ा, डाबोदा व बुपनियां में सर्च अभियान चलाया। गांव बुपनियां में 6 घरों में बिजली चोरी के केस मिले। यहां कई घरों में बिना मीटर के डायरेक्ट बिजली चलती मिली, वहीं कई स्थानों पर बिजली के मीटर में गड़बड़ी मिली। निगम ने बिजली चोरी पर इन घरों के मालिकों को करीब 65 हजार रुपये का जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर इनके खिलाफ केस दर्ज कराए जाएंगे। बिजली निगम के छापों से ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। बिली निगम ने मंगलवार को गांव डाबौदा में बिजली चोरी के चार केस पकड़े थे। उन पर भी लोड के हिसाब से जुर्माना ठोका गया है।
दिन में जलती मिला हाईमास्क लाईटें
निगम के बुपनिया सब डिवीजन की टीम ने दुल्हेड़ा, बुपनिया व डाबौदा में पंचायत की ओर से गलियों में लगाई गई 5 हाईमास्क लाइटों के कनेक्शन भी काटे। ये लाईटें चोरी की बिजली से डायरेक्ट दिन में भी जलती मिली। इनमें 3 लाइटें दुल्हेड़ा में, डाबौदा व बुपनिया में एक एक लाइट शामिल हैं। साथ ही निगम ने पंचायती तौर पर गांवों में लगाए गए सबमर्सीबल पंपों के कनेक्शन भी चेक किए। फिलहाल इनका कोई कनेक्शन डायरेक्ट नहीं मिला।
विज्ञापन
विभाग जल्द ही सरपंचों को देगा नोटिस
बिजली निगम ने नव निर्वाचित सरपंचों को चेताया है कि उनके गांवों में कोई भी स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क लाइट या सबमर्सीबल पंप बिना कनेक्शन के सीधे खंभे से लगे और जलते मिले तो निगम सरपंचों के खिलाफ बिजली चोरी के केस दर्ज कराएगा। बिजली निगम के अधिकारियों की मंगलवार को एसई की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके लिए सरपंचों को नोटिस देने का फैसला हुआ। कुछ सरपंचों को बुधवार को मौखिक तौर पर इसको लेकर चेताया गया, वहीं अब निगम इनको लिखित में नोटिस थमाने का अभियान भी वीरवार से शुरू करेगा।
दुकानों में मिले काले मीटर, बदलने के नोटिस
बिजली निगम की टीम ने गांव दुल्हेड़ा के अड्डे के पास बनी मेन मार्केट की दुकानों में भी सर्च अभियान चला। इस दौरान 13 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। सभी दुकानों में पुराने वाले काले बिजली मीटर लगे मिले। निगम ने दुकानदारों को नोटिस दिए हैं कि इनको तुरंत रिप्लेस करा कर नए इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगवाएं। सभी मीटर दुकानों के बाहर खुले में लगाए जाएंगे।
बिजली के लाइनलॉस व चोरी को रोकने के लिए बिजली निगम की ओर से व्यापक स्तर पर जांच अभियान शुरू किया गया है। जहां भी बिजली चोरी सामने आती है लोड के हिसाब से जुर्माना लगाया जा रहा है। गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर लगाई लाईटें चोरी की बिजली से जल रही हैं। कनेक्शन काटें जाएंगे, दोबारा जली तो सरपंच पर मामला दर्ज होगा। निगम की टीम हर दिन अलग अलग क्षेत्रों में छापे मार कर बिजली चोरों पर कार्रवाई करेगी।
चंद्रप्रकाश, एसडीओ बिजली निगम