फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Electricity workers protest, the women on the outside meter overthrow, bhadurgarh, jhajjar news

बिजली कर्मियों को विरोध, महिलाओं ने बाहर लगे मीटर उखाड़ फेंके

Thu, 29 Dec 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

बिजली के मीटर घरों से बाहर लगाने को लेकर गांव सांखोल में गहराया विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार को भी गांव में खूब हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने गांव में आए बिजली कर्मियों का जमकर विरोध किया। महिलाओं ने तो बाहर लगे मीटर भी उखाड़ फेंके। हालात इतने बिगड़ गए कि महिलाएं रोड जाम करने के लिए चल पड़ी। मामला शांत करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
क्षेत्र में बिजली मीटर शिफ्टिंग का कार्य अंतिम चरण में हैं। पिछले कुछ दिनों से बिजली निगम के कर्मचारी गांव सांखोल में मीटर घरों से बाहर करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों को यह काम करने में सफलता नहीं मिल पा रही। कर्मचारी जब भी गांव में जाते हैं, ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौटना पड़ता है। बृहस्पतिवार को भी जब कर्मचारी गांव में मीटर शिफ्ट करने के लिए गए तो लोग भड़क गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। काफी गरमागर्मी हो गई। महिलाओं ने आगे आकर मोर्चा संभाला और कर्मचारियाें को काफी खरी-खोटी सुनाई। महिलाओं के गुस्से को देखते हुए बिजली कर्मियों को पीछे हटना पड़ा। महिलाओं ने एकाध घर के बाहर लगाए गए मीटर उखाड़ दिए और बिजली कर्मचारियों से अपने पुराने मीटर वापस ले लिए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-6 चौकी के इंचार्ज कर्ण सिंह ने मौके पर आकर महिलाओं को काफी समझाने का प्रयास किया, मगर महिलाएं अपनी बात पर अड़ी रही।
विज्ञापन


ईमानदारी से बिल भरने वालों को ही तंग करते है कर्मचारी
महिलाओं ने कहा कि जिन गांवों में बिजली अधिक चोरी होती है, वहां तो बिजली निगम के कर्मचारी जाने की हिम्मत नहीं करते। जो लोग ईमानदारी से बिल भर रहे हैं, उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्हें मीटर बाहर लगाने से कोई परेशानी नहीं है। मगर वो नये मीटर बाहर नहीं लगने देंगे, उनके पुराने मीटर ही बाहर शिफ्ट किए जाएं। नए मीटरों में बिल अधिक आता है और कमाई इतनी है नहीं। महिलाओं ने कहा कि वे बार-बार निगम के अधिकारियों से मीटर न लगाने की बात कह रहे हैं, लेकिन जानबूझ कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। मुकदमे दर्ज कराकर भी उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणाें ने कहा कि पूरा गांव एक है। यदि तय नियमों के हिसाब से कार्रवाई होती है तो ठीक, वरना वह इसके खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के लिए चल पड़ी महिलाएं
महिलाओं का गुस्सा लगातार बढ़ता गया और वे मुख्य मार्ग पर जाम लगाने के लिए चल दी। इससे पुलिस की परेशानी भी काफी बढ़ गई। एसएचओ स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सख्ती बरती और हर तरीके से महिलाओं को शांत कराने के प्रयास किए। पुलिस के उचित आश्वासन पर महिलाआें का गुस्सा शांत हुआ और वे वापस अपने घर चल दीं। अब इस संबंध में जल्द ही बिजली निगम और ग्राम पंचायत की मीटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed