फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   electricity, supply, bahadurgarh

132 केवी लाइन में आई फॉल्ट से शहर की बत्ती रही गुल

Tue, 23 Jul 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
electricity, supply, bahadurgarh
उमस भरी गर्मी के मौसम में रविवार की रात शहरवासियों को बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ा। दरअसल, 220 केवी भदाना से बहादुरगढ़ 132 केवी पावर हाउस पर आने वाली लाइन फेल हो गई थी। इससे पूरे शहर में बत्ती गुल हो गई थी। खास बात यह रही कि बिजली कर्मचारियों को लाइन में फॉल्ट ढूंढने में ही कई घंटे लग गए। आखिरकार सुबह साढ़े तीन बजे फॉल्ट मिला और उसे दूर किया गया। इसके बाद बिजली सप्लाई सुचारु हुई। रविवार की रात करीब 8 बजे बिजली चली गई। लोगों ने बिजली आने का इंतजार किया, लेकिन दो घंटे बाद भी जब बिजली नहीं आई। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या छोटे बच्चों को हुई। बताया गया है कि 220 केवी भदाना से 132 केवी बहादुरगढ़ आने वाली सप्लाई लाइन डिस्क पंक्चर हो गई थी और पूरे शहर में बिजली सप्लाई बाधित गई थी। रविवार रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली शहरवासियों को केवल 6 घंटे ही मिल पाई। 220 केवी भदाना से 132 केवी बिजली लाइन में कर्मचारियों को सुबह साढ़े तीन फॉल्ट मिला। जिसे ढाई-तीन घंटे में ठीक कर दिया गया। इसके बाद पूरे शहर में बिजली सप्लाई सुचारु हो गई और शहरवासियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

आसौदा 132 केवी से ली गई बिजली
बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो बिजली जाने के बाद उन्होंने लाइन में फॉल्ट ढूंढना शुरू किया, लेकिन काफी देर तक फॉल्ट न मिलने के कारण लोगों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में निगम के अधिकारियों ने आसौदा स्थित 132 केवी स्टेशन से बिजली सप्लाई ली और एक-एक घंटा करके शहरी क्षेत्र में सप्लाई दी गई।
विज्ञापन

...............
रविवार की रात को 220 केवी भदाना से बहादुरगढ़ 132 केवी बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया था और कर्मचारियों ने लाइन पर काम शुरू कर दिया था, लेकिन फॉल्ट देरी से मिलने के कारण परेशानी हुई। फिर भी शहरवासियों को आसौदा 132 केवी से बिजली सप्लाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय सिंहरोहा, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed