{"_id":"69af0ef98451d93e3e044145","slug":"electricity-poles-installed-in-the-middle-of-the-track-bahadurgarh-news-c-196-1-nnl1004-136993-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक के बीच में लगा दिए बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक के बीच में लगा दिए बिजली के खंभे
विज्ञापन
फोटो नंबर-14खंभे पर लटकते बिजली के नंगे तार। संवाद
- फोटो : credit
प्रवीण सैनी
नारनौल। लोगों की सुविधा के लिए 8 साल पहले बनाया गया अटल पार्क आज बदहाल है। पार्क में ट्रैक के बिल्कुल बीच में बिजली के खंभे लगे हुए हैं और खंभों पर बिजली के नंगे तार लटक रहे हैं। पार्क में हर तरफ गंदगी फैली हुई है, झाड़ियां उगी हुई हैं।
शाम होते ही पार्क में असामाजिक तत्वों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है जो पार्क में शराब पीते हैं व नशा करते हैं। पार्क के नवीनीकरण के लिए स्थानीय लोग भी कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन कार्य केवल पत्राचार तक ही सिमित रह गया है।
8 सालों में 10 मिनट के लिए रोशन हुआ था अटल पार्क : अटल पार्क में लाइट तो लगी हुई है लेकिन रात के समय पार्क में अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले जब लाइट लगाई गई थी तो जांच करने के लिए केवल 10 मिनट के लिए पार्क की लाइट जलाई गई थी लेकिन तब से लाइट बंद पड़ी है। संवाद