फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   electricity

15 करोड़ की लागत से जिले को मिलेंगे पांच नए पावर हाउस

Sat, 31 Aug 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
electricity
जिले के लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली आपूर्ति के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। झज्जर जिले में फिलहाल तक 33 केवी के 30 पावर हाउस है और जल्द ही जिले को पांच नए पावर हाउसों की सौगात मिलने वाली है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन पावर हाउस में से दो पावर हाउसों का कार्य करीब 3 माह में पूरा हो जाएगा और एक पावर हाउस का निर्माण कार्य पूरा होने में करीब 9 माह का समय लगेगा। इसके अलावा दो नए पावर हाउसों की टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही उन पर काम शुरू होने की संभावना है। इन पावर हाउस के निर्माण के बाद जिले में 33 केवी के 35 पावर हाउस हो जाएंगे। इससे बिजली आपूर्ति का ढांचा और अधिक मजबूत हो जाएगा। इन पावर हाउसों के निर्माण कार्य पर निगम की तरफ से करीब तीन-तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन साल से अटका है झज्जर में नए पावर हाउस का निर्माण
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने झज्जर के सेक्टर छह 33 केवी का नया पावर हाउस बनाने के लिए करीब तीन साल पहले योजना तैयार की थी। लेकिन यह योजना जमीन न मिलने की वजह से अधर में लटक गई। हुडा की तरफ से इस पावर हाउस के लिए करीब डेढ़ एकड़ जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद बिजली निगम की तरफ से झज्जर के सेक्टर 9 में इस पावर हाउस का निर्माण करने के लिए योजना तैयार की गई है। लेकिन आज तक इस पावर हाउस के लिए भी जमीन नहीं दी गई है। जबकि सरकार की तरफ से इस पावर हाउस का निर्माण करने के लिए मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। लेकिन हुडा इस पावर हाउस के निर्माण के लिए जगह उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। जबकि बिजली निगम पावर हाउस के निर्माण के लिए जमीन का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

यहां बनेंगे पावर हाउस
बहादुरगढ़ के सेक्टर 10 व मांडोठी में 33 केवी के पावर हाउसों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है और करीब 3 माह में इन पावर हाउसों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं एचएसआईआईडीसी की तरफ से बहादुरगढ़ में 33 केवी का नया पावर हाउस बनाया जा रहा है। इस पावर हाउस का निर्माण कार्य पूरा होने में भी करीब 9 माह का समय लगेगा। वहीं दूसरी ओर सौलधा व लडरावन गांव में भी 33 केवी के पावर हाउस बनाने के लिए लगाए गए हैं और जल्द ही इन पावर हाउसों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पावर हाउसों का निर्माण कार्य हो चुका है पूरा
जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से तीन पावर हाउसों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इनमें बाढ़सा, गिजाड़ोद, कुलाना गांव के पावर हाउस शामिल है। इन पावर हाउसों से बिजली आपूर्ति का कार्य शुरू हो चुका है।
जिले में जल्द ही पांच नए पावर हाउस बनाए जाएंगे। इसके बाद बिजली आपूर्ति का ढांचा और अधिक मजबूत हो जाएगा।
संदीप जैन, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed