{"_id":"8ecda471cfa411101b3ffad26b04f338","slug":"electric-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन से नहीं बदला जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिन से नहीं बदला जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अकेहड़ी मदनपुर में ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली व्यवस्था ठप होने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार सुबह साल्हावास-मातनहेल मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम के बाद दोनों तरफ काफी संख्या में वाहन फंस गए। सूचना के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान का आश्वासन देकर महिलाओं को रोड से हटाया। जाम करीब आधे घंटे तक रहा और इससे वहां से गुजरने वाले लोगों व वाहन चालकों को समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
गांव अकहेड़ी-मदनपुर में प्राथमिक पाठशाला के पास स्थित कॉलोनी में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिन से जला हुआ है। इस वजह से पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूबी हुई है। बिजली न आने से लोगों की दिनचर्या और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर जला होने की सूचना देकर इसे बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसे परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को गांव में साल्हावास-मातनहेल मार्ग पर जाम लगा दिया।
कुछ ही देर में दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पुलिस को मिली तो थाना साल्हावास प्रभारी अशोक दहिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व महिलाओं से बातचीत कर समस्या जानी। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से भी बात की। आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल जाएगा। इसके बाद ग्रामीण रोड से हटे और वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।