फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   election preparation of BJP Haryana on the lines of Gujarat model

Haryana: सुबह-शाम घर-घर जाकर राम-राम करेंगे पन्ना प्रमुख, गुजरात मॉडल की तर्ज पर BJP हरियाणा की चुनावी तैयारी

Tue, 04 Apr 2023 02:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह मुकेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
मुकेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 02:50 AM IST
सार

गुजरात की तर्ज पर पन्ना प्रमुखों के जरिए भाजपा ने धरातल से 2024 के चुनाव की तैयारी शुरू की है। पन्ना प्रमुख को निर्देश है कि हर घर जाकर लोगों के दुख-सुख में साथ दें। हर कार्य में लोगों की मदद कर योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। एक पन्ने में 60 वोटरों को संभालने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
election preparation of BJP Haryana on the lines of Gujarat model
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ने गुजरात मॉडल की तर्ज पर हरियाणा में भी पन्ना प्रमुख तैयार कर वर्ष 2024 के चुनाव की धरातल से तैयारी शुरू की है। हर पन्ना प्रमुख को 60 वोट संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के वोटर से अलग मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कवायद शुरू की गई है। पन्ना प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने पन्ने के 15 घरों में सुबह-शाम जाकर दस्तक दें और उन्हें राम-राम करें।

विज्ञापन


लोगों के दुख-सुख में साथ खड़े रहें ताकि उनसे सीधा जुड़ाव हो सके। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाएं। योजनाओं का लाभ मिलने में कहीं कोई परेशानी आए तो उसे भी अधिकारियों से मिलकर दूर कराएं। पार्टी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में भाजपा के 19786 बूथ और 308 मंडल हैं।
विज्ञापन


एक बूथ में करीब एक हजार से 1200 तक वोट हैं। एक पन्ने पर 60 वोट दर्ज हैं। भाजपा के इन बूथ और मंडलों पर पहले एक लाख कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख पहले थे और अब इनकी संख्या छह अप्रैल तक पांच लाख हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिप्लब देब दे रहे गुरुमंत्र
हरियाणा के प्रभारी बनाए गए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब पन्ना प्रमुखों को गुरुमंत्र दे रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि हर पन्ना प्रमुख लोगों के हर दुख-सुख में उनके घर जाए। चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़ाव रखता हो, यह काम हर रोज किया जाएगा और उसके दुख-सुख में साथ रहेंगे तो वह भी एक दिन पन्ना प्रमुख के साथ खड़ा मिलेगा। इससे लोग उनके साथ जुड़ेंगे तो भाजपा का वोट बैंक भी मजबूत होगा।


हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ : धनखड़
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी धरातल पर काम कर रही है। आज भाजपा के पास बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत टीम खड़ी है। अब और अधिक तेजी से लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पन्ना प्रमुखों की बड़ी फौज खड़ी है। वे जब हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए खड़े होंगे तो प्रदेश का विकास और अधिक तेजी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed