फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   election

विधानसभा चुनाव : 50 हजार से ज्यादा नकद लेकर चलना अवैध

Sat, 28 Sep 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
election
नकदी - फोटो : एएनआई
भारत निर्वाचन आयोग ने झज्जर जिले में विधानसभा चुनाव- 2019 के दौरान राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च की जांच-पड़ताल और निगरानी रखने के लिए अमिताव भट्टाचार्य (आईआरएस) 2002 बैच के वरिष्ठ अधिकारी को जिला झज्जर के लिए बतौर चुनाव खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। खर्च पर्यवेक्षक भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव के दौरान 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर चलना अवैध है। फ्लाइंग स्कवॉयड और स्थायी निगरानी टीमें अपने-अपने एरिया में वाहनों की निरंतर चेकिंग करें।
विज्ञापन


किसी व्यक्ति, प्रत्याशी, कार्यकर्ता आदि के वाहन में 50 हजार रुपये से अधिक कैश, पोस्टर, चुनावी सामग्री, अन्य ड्रग्स, शराब, हथियार और दस हजार से अधिक की कीमत के गिफ्ट आइटम जो मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए है, मिलने पर वाहन को जब्त किया जा सकता है। इसलिए खर्च मॉनीटरिंग के लिए नियुक्त सहायक खर्च पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित वीएसटी, वीवीटी, एंटी, शिकायत निगरानी कंट्रोल रूम, एमसीएमसी, फ्लाइंग स्कवॉयड टीमें और एसएसटी टीमें पूरी सजगता और सतर्कता के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों की अनुपालना करते हुए पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपना दायित्व निभाएं।
विज्ञापन


खर्च टीमें करेंगे निगरानी
खर्च पर्यवेक्षक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून से मुलाकात की। खर्च पर्यवेक्षक ने इस उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव के दौरान चुनाव खर्च मॉनीटरिंग के लिए गठित टीमों के साथ बैठक की। अमिताभ भट्टाचार्य ने चुनाव खर्च मॉनीटरिंग टीमों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय नियमानुसार ही खर्च करना होगा, इसके लिए जरूरी है कि खर्च मॉनीटरिंग टीमें राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों द्वारा किए जाने खर्च पर बारीकि से नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी की खर्च सीमा 28 लाख रुपये
खर्च पर्यवेक्षक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी की खर्च की सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित की गई है। प्रत्याशी को चुनाव खर्च का हिसाब रखने के लिए अलग से बैंक एकाउंट खोलना होगा और निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुहैया करवाए गए खर्च रजिस्टर को मेंटेन करना होगा।


चुनाव खर्च का पूरा लेन-देन इसी बैंक एकाउंट के माध्यम से करना होगा। दस हजार रुपये तक की धनराशि का लेन-देन कैश हो सकता है। इससे अधिक की धनराशि का लेन-देन एकाउंट पेयी चेक के माध्यम से करना होगा। निर्वाचन अधिकारी द्वारा तय की गई तारीखों के अनुसार खर्च रजिस्टर का चुनाव अवधि के दौरान तीन बार नियुक्त निगरानी अधिकारी से निरीक्षण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed