फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Educational institutions will open from February 1: District Collector

एक फरवरी से खुलेंगे शिक्षण संस्थान : जिलाधीश

Sun, 30 Jan 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Educational institutions will open from February 1: District Collector
जिले में पहली फरवरी से खुलेंगे शिक्षण संस्थान : जिलाधीश
विज्ञापन

- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधीश ने दी जानकारी, महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा की अवधि 10 फरवरी तक बढ़ी
संवाद न्सूज एजेंसी
झज्जर। करीब डेढ़ माह से कोरोना के कारण बंद शिक्षण संस्थानों को खोलने के आदेश सरकार की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। एक फरवारी से स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे वापस लौटेंगे। हालांकि स्कूलों में दसवीं से बारहवीं के बच्चे आएंगे। जबकि पहली से नौंवी तक के बच्चे अभी स्कूलों में नहीं आएंगे।

हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि को बढ़ा दिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधीश श्याम लाल पूनिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से जारी निर्देशों को जिले में 10 फरवरी की सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगे। उन्होंने बताया कि जारी निर्देशों के तहत झज्जर जिला में एक फरवरी से विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल (10वीं से 12वीं कक्षा), पॉलीटेक्निक, आईटीआई, कोचिंग इंस्टीट्यूट, लाइब्रेरी व ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेंगे। 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी बच्चों को पहली डोज लगवाने की सलाह देने के लिए कहा गया है। पूनिया ने बताया कि जिले में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। हालांकि मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस बनाने की अनिवार्यता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed