फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   education

जिले के 42 मेधावी छात्रों को मिला लैपटॉप

Sat, 27 Jul 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
education
उपायुक्त संजय जून ने झज्जर को मिली सक्षम प्लस जिला की उपलब्धि के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी है। आप सभी के प्रयासों से झज्जर जिला को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सक्षम सम्मान समारोह में कही। इससे पहले पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सक्षम सम्मान कार्यक्रम का एजुसेट के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। उपायुक्त संजय जून व एसडीएम बेरी डॉ. राहुल नरवाल भी कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान झज्जर जिला में सक्षम की अग्रणी टीम व 25 स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। जिला स्तरीय सक्षम सम्मान में जिले के 42 मेधावी विद्यार्थियों (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में मेरिट सूची में शामिल) को लैपटॉप प्रदान किए गए। साथ ही सक्षम प्लस की उपलब्धि के लिए जिला के खंडवार पांच-पांच स्कूलों के मुखिया, समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरपी, एबीआरसी, डाइट माछरौली के प्राचार्य व एसएसए से जुड़े एपीसी को भी उपायुक्त ने सम्मानित किया। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से भी उपायुक्त व एसडीएम बेरी को सक्षम प्लस की उपलब्धि में नेतृत्व व मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सक्षम प्लस होना टीम की मेहनत: नरवाल
एसडीएम बेरी डॉ. राहुल नरवाल ने कहा कि सक्षम प्लस की उपलब्धि व्यक्तिगत न होकर एक टीम के रूप में किए गए संयुक्त प्रयास की वजह से है। सक्षम, सक्षम प्लस का यह सम्मान निरंतर बना रहना चाहिए और उन्होंने कहा कि सक्षम का लक्ष्य एक बार स्तर हासिल करना नहीं बल्कि इसे निरंतर बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के गुणवत्ता स्तर को बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग को पूरा सहयोग दिया जाएगा। उप जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सांगवान ने कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed