फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Eclipse preparing to illuminate the city, company asks for time to supply lights

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर को जगमगाने की तैयारी पर ग्रहण, कंपनी ने लाइटों की आपूर्ति के लिए समय मांगा

Wed, 13 Dec 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 13 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Eclipse preparing to illuminate the city, company asks for time to supply lights
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से चार हजार लाइटों को खरीदने का आदेश एक महीना पहले जारी किया गया था, लेकिन अब तक नप को यह लाइटें नहीं मिली है। नप अधिकारियों का कहना है कि लाइट आपूर्ति करने वाली कंपनी ने एक साथ इतनी लाइटों की आपूर्ति करने से फिलहाल हाथ पीछे कर लिए हैं। इसलिए अब लाइट मिलने में देरी होने की संभावना है। जब तक लाइटें नहीं मिल जाती, तब तक शहरवासियों को अंधेरे का सामना करना पड़ेगा। लाइटें आने के बाद ही उन्हें आवश्यकता अनुसार शहर में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से वर्ष 2020 में तत्कालीन चेयरपर्सन शीला राठी के कार्यकाल में आखिरी बार स्ट्रीट लाइटें खरीदी गई थी। इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग स्थानीय तौर पर लाइटें खरीदने पर रोक लगा दी थी। इस कारण शहर में काफी संख्या में लाइटें खराब हो गई थी। लाइटें समय पर ठीक न होने की वजह से शहर में स्ट्रीट लाइटों की मांग काफी अधिक हो गई थी। जगह-जगह अंधेरा पसरा रहने लगा था। ऐसे में विभाग मुख्यालय पर लाइटों की खरीद स्थानीय स्तर पर करने का दबाव बढ़ा तो विभाग ने कुछ कंपनियों से ही लाइटें खरीदने का आर्डर जारी किया। साथ ही लाइटों की संख्या भी निर्धारित कर दी। नगर परिषद ने 6 नवंबर एक करोड़ 34 लाख रुपये की चार हजार लाइटों की खरीद के लिए एक कंपनी को सप्लाई का आर्डर जारी किया था, लेकिन अब तक कंपनी ने एक भी लाइट नगर परिषद को नहीं भेजी है। ठंड और कोहरा बढ़ रहा है। इस मौसम में शहर में प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त होना बहुत जरूरी है लेकिन इस कार्य में देरी होने से लोगों को परेशानी हो सकती है। रात को कोहरे में दुर्घटना का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन

कौन सी लाइटें कितनी खरीदी जाएंगी
लाइट
संख्या

20 वाॅट
1000

36 वाॅट
1250

45 वाॅट
250

60 वाॅट
500

72 वाॅट
500

120 वाॅट
200

150 वाॅट
150

200 वाॅट
150

कुल
4000





एक कंपनी को लाइटों का सप्लाई आर्डर एक महीना पहले दिया था। अब कंपनी वालों सेे बात हुई तो कंपनी ने इतनी संख्या में लाइटें न होने की बात कही है। इसके लिए कंपनी ने कुछ दिन और इंतजार करने की बात कही है। जैसे ही कंपनी लाइटें देगी, वैसे ही शहर में आवश्यकता अनुसार लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डालचंद शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed