{"_id":"687164fc88d4b8597706cc0b","slug":"earthquake-jolted-jhajjar-and-rohtak-on-the-second-day-intensity-was-37-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-123819-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर, रोहतक में दूसरे दिन भी आया भूकंप का झटका, 3.7 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर, रोहतक में दूसरे दिन भी आया भूकंप का झटका, 3.7 रही तीव्रता
Sat, 12 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में लगातार दूसरे दिन भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। शाम 7 बजकर 49 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ। इसकी तीव्रता 3.7 रही। भूकंप का केंद्र छारा गांव रहा। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका अक्षांश 28.68 और देशांतर 76.72 रहा।
भूकंप के झटके झज्जर के अलावा झज्जर के बेरी, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद तक महसूस किए गए। जब भूकंप आया तो आमजन में डर का माहौल बन गया, जिसकी वजह से लोग अपने मकान और दुकानों से बाहर आ गए। हालांकि अभी तक किसी जान माल की हानि का कोई समाचार नहीं मिला है। भूकंप आने का मुख्य कारण प्लेट टेक्टोनिक्स प्रकिया ही है।
महेंद्रगढ़-देहरादून फाल्ट लाइन पर महेंद्रगढ़ जिले से कुछ हिस्सा रेवाड़ी, झज्झर व रोहतक होते हुए पानीपत और इसके बाद उत्तराखंड में देहरादून तक के शहर आते हैं। वहीं वीरवार को भी सुबह दो मिनट के अंतराल में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था, जबकि दूसरा 9 बजकर 6 मिनट पर महसूस किया गया था। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।