{"_id":"673518395653dd915c021d76","slug":"dung-spilled-in-drains-two-dairy-operators-fined-rs-10000-each-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111037-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नालियों मेें गोबर बहाया, दो डेयरी संचालकों पर 10-10 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नालियों मेें गोबर बहाया, दो डेयरी संचालकों पर 10-10 हजार जुर्माना
Thu, 14 Nov 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहरी क्षेत्र में गंदगी फैलाने और कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ नगर परिषद की मुहिम तेज हो गई है। बुधवार को नगर परिषद की टीम ने पटेल नगर में दो डेयरी संचालकों के खिलाफ नालियों में गोबर बहाने को लेकर कार्रवाई की। टीम अधिकारियों ने मौके पर ही दो व्यक्तियों के 10-10 हजार का चालान किया। सप्ताह के अंदर उन्हें इसकी अदायगी करनी होगी, अन्यथा इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर कूड़ा जलाकर वातावरण प्रदूषित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
गंदगी फैलाने वालों के नप ने अब तक 26 लोगों पर जुर्माना लगाया है। ग्रैप लगने के बाद से अब तक शहर में अलग-अलग स्थानों पर कूड़ा जलाने वाले 22 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया है, साथ ही कड़ी हिदायत दी गई है कि अगर शहर में किसी भी स्थान पर कोई भी कूड़ा जलाता नजर आता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। बुधवार को नगर परिषद के एमई अर्जुन सिंह, सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा, जेई आकाश की टीम ने पटेल नगर में पहुंचकर कार्रवाई की। टीम अधिकारियों को मौके पर ही दो डेयरी संचालक अशोक दलाल व गुलाब सिंह मिले, जो पानी के जरिए गोबर को नालियों में बहा रहे थे। उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
ग्रैप लगने के बाद अब तक 22 लोगों पर जुर्माना
टीम अधिकारियों ने बताया कि पटेल नगर व उसके आसपास एरिया में 12 डेयरी संचालक हैं। सभी को हिदायत दी गई है कि वे साफ-सफाई का ध्यान रखें। सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर कूड़ा जलाने के मामले में भी नप की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कूड़ा जलाने के मामले में ग्रैप लगने के बाद अब तक 22 लोगों पर जुर्माना किया गया है।