{"_id":"698c79cde1ea13367a017ebd","slug":"dumping-yards-for-plastic-waste-at-80-locations-in-bahadurgarh-heaps-of-garbage-pollution-control-board-strict-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121078-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में 80 जगहों पर प्लास्टिक वेस्ट के डंपिंग यार्ड, कचरे का लगा अंबार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में 80 जगहों पर प्लास्टिक वेस्ट के डंपिंग यार्ड, कचरे का लगा अंबार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त
Thu, 12 Feb 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो-59: बहादुरगढ़ में खुलेआम पड़ा प्लास्टिक वेस्ट। स्रोत बोर्ड
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) प्लास्टिक वेस्ट के डंपिंग यार्डों के खिलाफ अब सख्त रुख अपना रहा है। बोर्ड के सर्वे में सामने आया है कि बहादुरगढ़ बाईपास और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 80 स्थानों पर प्लास्टिक कचरे के बड़े-बड़े ढेर खुलेआम पड़े हैं, जिनसे लगातार प्रदूषण फैल रहा है।
यहां आग लगने की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस मामले में बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को पत्र लिखा है। बोर्ड पहले भी कई बार नगर परिषद, बीडीपीओ, एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी और अन्य संबंधित विभागों को नोटिस व पत्र जारी कर चुका है।
बोर्ड के अनुसार गांव बामनौली, सिदीपुर लोवा, बालौर, बहादुरगढ़ बाईपास, कृष्णा नगर, छोटूराम नगर, नाहरा-नाहरी रोड, निजामपुर रोड, परनाला आदि क्षेत्रों में प्लास्टिक वेस्ट के अवैध डंपिंग यार्ड बने हुए हैं।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि 80 स्थानों पर प्लास्टिक वेस्ट की मौजूदगी पर्यावरणीय नियमों का खुला उल्लंघन है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष कौशिक ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि जिम्मेदार विभागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कहा कि अवैध डंपिंग स्थलों को तुरंत हटवाया जाए।