{"_id":"67febe7b173c520e8d06f72d","slug":"due-to-the-negligence-of-the-electricity-corporation-the-main-water-supply-line-broke-down-five-thousand-houses-affected-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114160-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली निगम की लापरवाही से पानी सप्लाई की मेन लाइन टूटी, पांच हजार घर प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली निगम की लापरवाही से पानी सप्लाई की मेन लाइन टूटी, पांच हजार घर प्रभावित
Wed, 16 Apr 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : दिल्ली-रोहतक रोड पर झज्जर मोड़ के पास जमा कीचड़। संवाद
बहादुरगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण (यूएचबीवीएन) द्वारा झज्जर मोड़ के नजदीक दिल्ली-रोहतक रोड पर बिजली का खंभा लगाने के दौरान पानी की मेन लाइन टूट गई। इससे कई हजार लीटर पानी बर्बाद हो गया। साथ ही पांच हजार लोग पानी से वंचित रह गए। सूचना जन स्वास्थ्य विभाग को मिली तो अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों की ओर से लाइन को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई दलबीर देशवाल का कहना है कि मंगलवार की देर रात तक काम पूरा करते हुए लाइन को जोड़ दिया जाएगा।
मंगलवार सुबह झज्जर मोड़ के नजदीक बिजली विभाग की ओर से एक खंभा लगाया जा रहा था। इसी दौरान काम करते समय पानी की मेन लाइन टूट गई और सड़क पर हजारों लीटर पानी जमा हो गया। खंभा निकाला गया और जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोपहर के समय पानी की लाइन को जोड़ने का काम शुरू किया गया। इससे न केवल आसपास के दुकानदारों को बल्कि वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर सड़क पर पानी जमा रहा। इससे सड़क पर कीचड़ फैल गया।
इन कॉलोनियों और बूस्टर में होता है पानी की सप्लाई
दिल्ली-रोहतक रोड से गुजरने वाली यह पानी की मुख्य सप्लाई लाइन है। इस लाइन से लाइनपार के बूस्टर नंबर 2, शहर की धर्मपुरा कॉलोनी, मॉडल टाउन, विवेकानंद नगर, राम नगर, धर्म विहार के अलावा दिल्ली-रोहतक रोड पर भी पानी सप्लाई किया जाता है। मंगलवार को लाइन टूटने से इन कॉलोनियों के पांच हजार घर प्रभावित हो गए। हालांकि सूचना मिलते ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पानी की सप्लाई रोकी गई। फिर भी काफी मात्रा में पानी सड़कों पर फैल गया। पानी न मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि लाइन ठीक होने के बाद पानी की सप्लाई दोबारा की जाएगी।
विज्ञापन
झज्जर मोड़ के नजदीक दिल्ली-रोहतक रोड पर पानी की मुख्य लाइन टूटने की सूचना मिली है। मौके का जायजा लिया है। लाइन जोड़ने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। देर रात तक पानी की सप्लाई लाइन जोड़ दी जाएगी। इसके बाद कॉलोनियों में पानी सप्लाई कर दिया जाएगा।
- दलबीर देशवाल, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग