{"_id":"60e74d6b8ebc3ec201202ca6","slug":"due-to-the-illegitimate-relations-of-his-wife-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-jhjhar-news-rtk6167385154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के नाजायज संबंधों के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के नाजायज संबंधों के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के नजदीक के एक गांव के युवक ने पत्नी के अवैध संबंधों के शक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने दो पेज का सुसाइट नोट छोड़ा है, जिसके आधार पर पुलिस ने युवक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वीरवार की सुबह जब गांव के युवक सैर के लिए गए तो एक खेत में युवक को फंदे पर लटका देखा। मामले की जानकारी गांव के गण्यमान्यों को दी गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया और शव को फंदे से उतरवाकर उसकी जांच की तो मृतक की जेब से सुुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने शव का सामान्य अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
सुसाइड नोट में फंदा लगाने वाले युवक ने लिखा है कि कि उसकी पत्नी और पड़ोसी गांव के बीच नाजायज संबंध हैं। वे दोनों उसे बार-बार धमकी दे रहे थे। जिसके चलते मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मृतक के भाई के बयान पर दोनोें के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए चार घंटे करना पड़ा इंतजार
सामान्य अस्पताल में शव को लेने आए परिजनों ने बताया कि अस्पताल में सुबह 9 बजे आने के बाद भी दोपहर 1 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वे अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि शवगृह में सफाई न होने के कारण डॉक्टर सफाई कर्मचारियों को बोलते रहे। लेकिन कर्मचारियों ने मना कर दिया। जिसकी वजह से उनको 4 घंटे तक शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बैठना पड़ा।
युवक की जेब से मिले सुुसाइड नोट के आधार और मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट को प्रयोगशाला में भेजकर जांच कराई जाएगी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। - सतेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।