{"_id":"69ff93481ce707577d0dd58d","slug":"due-to-the-change-in-weather-people-are-now-falling-prey-to-diseases-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123559-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मौसम बदलाव से अब लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मौसम बदलाव से अब लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे
Sun, 10 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 10 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 66: नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीज के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। लगातार मौसम में आ रहे परिवर्तन से अब लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में शरीर दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में कमी दर्ज की गई और अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। तेज धूप निकल रही है। इसके कारण लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उन्हें इस मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
घटते-बढ़ते तापमान ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार सबसे ज्यादा परेशानी सर्द-गर्म के असर से हो रही है। लोगों में गले और शरीर में दर्द, बुखार, एलर्जी और सर्दी-जुकाम जैसी शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर सुबह-शाम मौसम हल्का ठंडा और दिन में गर्मी के कारण शरीर के तापमान का संतुलन बिगड़ रहा है जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में भी इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. सुखपाल सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, गले के संक्रमण की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि अचानक ठंडे-गर्म वातावरण में जाने से बचें, हल्का और संतुलित भोजन लें, पर्याप्त पानी पीएं और जरूरत पड़ने पर ही दवाइयों का सेवन करें।
छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि यदि बुखार, लगातार खांसी, शरीर में तेज दर्द के लक्षण ज्यादा बढ़ें तो डॉक्टर से सलाह लें।