फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to non-availability of gas, the price of wood increased from Rs 650 to Rs 1150 per quintal.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गैस न मिलने से लकड़ी के दाम 650 से बढ़कर 1150 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Due to non-availability of gas, the price of wood increased from Rs 650 to Rs 1150 per quintal.
फोटो नंबर 71: आरा मशीन पर लकड़ी कटाई करते कारीगर। (संवाद)
बादली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी के चलते लकड़ी की मांग तेजी से बढ़ रही है। स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो ग्रामीण इलाकों में भी लकड़ी की कमी हो सकती है। गांव में पहले से ईंधन के लिए लकड़ी का उपयोग होता रहा है लेकिन अब गैस की किल्लत के कारण अचानक मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

आरा मशीन संचालकों के अनुसार गैस की कमी का सीधा असर लकड़ी बाजार पर दिखाई देने लगा है। पिछले 10 दिन में लकड़ी की उपलब्धता कम हुई है। लकड़ी के भाव जहां 650 रुपए प्रति क्विंटल थे, वहीं अब बढ़कर 1150 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। पर्यावरणविदों का कहना है कि लकड़ी के अत्यधिक उपयोग से जंगलों पर दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन



भट्ठियां चालू होने से बढ़ी खपत
गैस की किल्लत होने से मिठाई व्यवसाय से जुड़े हलवाई अब गैस की जगह लकड़ी की भट्ठियों का सहारा लेने लगे हैं। हलवाई विकास कुमार और छोटा ने बताया कि पहले उनकी दुकान पर पूरा काम एलपीजी गैस भट्ठियों पर होता था लेकिन अब गैस सिलिंडर समय पर नहीं मिलने से उन्हें लकड़ी की भट्ठी पर काम करना पड़ रहा है। इससे काम करने में समय और मेहनत दोनों अधिक लग रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों में भी बढ़ी मांग
आरा मशीन संचालक देवेंद्र और कला का कहना है कि पहले शहरों में लगभग हर घर में एलपीजी सिलिंडर से ही खाना पकता था लेकिन अब वहां भी लकड़ी की मांग बढ़ने लगी है। गैस की अनियमित आपूर्ति के चलते लोग वैकल्पिक ईंधन की तलाश कर रहे हैं। यदि लकड़ी की मांग इसी तरह बढ़ती रही तो हरे पेड़ों की कटाई तेज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed