फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to lack of electricity today there will be protest

बिजली किल्लत को लेकर आज हो सकता है हंगामा

Fri, 28 Apr 2017 12:22 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Fri, 28 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
गांवों की पंचायतों की ओर से बिजली निगम को बिजली का शेड्यूल बढ़ाने के लिए दिया गया चार दिनों को अल्टमेटम पूरा हो गया है, मगर बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है। शुक्रवार को पंचायतें एक बार फिर से निगम कार्यालय में अधिकारियों से मिलेंगी।
विज्ञापन


चार दिन पहले शुक्रवार को बादली सहित दरियापुर, लगरपुर, पाहसौर, माजरा, निमाना, पेलपा, देवरखाना, लोहट गांव की पंचायतों ने निगम कार्यालय पहुंचकर 16 घंटे बिजली सप्लाई की मांग की थी। मगर अधिकारियों द्वारा मांग पूरी करने में असमर्थता जताई थी। इस पर पंचायतों ने एसडीई को चार दिनों को समय देते हुए शुक्रवार तक समाधान न कराने पर आंदोलन की चेेतावनी दी थी। पंचायतों ने सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थित अपना मांग पत्र एसडीओ को सौंपा था। अब चार दिनों का समय पूरा होने पर भी बिजली सप्लाई में 12 घंटे से ज्यादा नहीं मिली है तो शुक्रवार को पंचायतें एक बार फिर निगम कार्यालय जाएंगी। निगम कार्यालय के अधीन आने वाले 23 गांवों में से 12 गांवों की पंचायतों ने बिजली सप्लाई बढ़ाने की मांग की हुई है जिस पर शुक्रवार को पंचायतें फैसला लेंगी। वहीं एसडीई खूबचंद का कहना है कि पंचायतों की मांग को उपरी अधिकारियों के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed