फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DTP squad drops seven constructions in illegal colony

डीटीपी के दस्ते ने अवैध कालोनी में गिराए सात निर्माण

Wed, 22 Jul 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
DTP squad drops seven constructions in illegal colony
खैरपुर में अवैध कालोनी में बने निर्माण गिराती जेसीबी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। उपमंडल में अवैध कालोनियां विकसित करने के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को गांव खैरपुर में एक अवैध कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए गए ढांचे पुलिस सुरक्षा में गिराए गए।
विज्ञापन

गांव खैरपुर में दो एकड़ जमीन में काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी की टीम की ओर से तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। टीम ने यहां हुए सात निर्माण जेसीबी की मदद से ढहा दिए। इस कार्रवाई के दौरान मकान बनाकर रह रहे लोग मौके पर आ पहुंचे और तोड़फोड़ रोकने की मांग की। लोगों ने पक्की रजिस्ट्री की प्रतियां भी दिखाईं लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चल सकी। इससे पहले भी डीटीपी की टीम ने कुछ दिनों पहले झज्जर रोड, ईस्सरहेड़ी, कानोन्दा व लाइनपार क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कालोनियां ध्वस्त की थीं। मंगलवार को इसी कड़ी में गांव खैरपुर में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार जगबीर सिंह मौजूद रहे। तोड़फोड़ दस्ते का नेतृत्व एटीपी सोमबीर ने किया। जिला नगर योजनाकार अशोक गर्ग को खैरपुर में अवैध कालोनी काटने की सूचना मिली थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई। अब प्रशासन के निर्देश पर उपमंडल में काटी जा रही अन्य अवैध कालोनियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। डीटीपी की ओर से पिछले कुछ दिनों में ईस्सरहेड़ी, बामनोली, कानोन्दाग व शहर में अलग-अलग स्थानों पर अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

झज्जर के जिला नगर योजनाकार अशोक गर्ग ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जमीन खरीदता है तो उसकी पहले जांच पड़ताल कर लें। कहीं ऐसा न हो कि वे प्रापर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अनधिकृत क्षेत्र में प्लाट ले लें। अवैध कालोनियों में किसी भी तरीके से निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। यदि निर्माण किया जाता है तो प्रशासन की तरफ से उसको गिरा दिया जाएगा। साथ में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मंगलवार को खैरपुर में अवैध कालोनी तोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed