{"_id":"e60347c2dbad90dc0d85219c0326849e","slug":"drunker-driver-left-roadways-bus-at-midway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत रोडवेज बस चालक ने बीच रास्ते में ही छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत रोडवेज बस चालक ने बीच रास्ते में ही छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार से गुड़गांव खिलाड़ियों को लेकर जा रही हरियाणा रोडवेज बस में बैठे 50 खिलाड़ियों को जिंदगी उस समय दाव लग गई जब नशे में धुत ड्राइवर से बस नहीं संभल रही थी।
विज्ञापन
नशे के कारण बस कभी बीच सड़क पर चलती तो कभी बाएं और दाएं सड़क से उतर जाती। डगमगाते हुए बस किसी तरह बेरी बस स्टैंड पर पहुंची जहां चालक ने न केवल बस को चलाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
बल्कि बस को बेरी बस स्टैंड पर छोड़ कर चला गया। इसके बाद अन्य ड्राइवर द्वारा बस को बेरी से झज्जर तक लाया गया।
इसके बाद झज्जर बस स्टैंड से एक अन्य ड्राइवर की ड्यूटी लगाकर बस को गुड़गांव तक भेजा गया। लेकिन जब तक खिलाड़ी बस में रहे सभी की सांस अटकी रही।
जिसका जिम्मेदार कोई और नहीं था। हिसार के महावीर स्टेडियम में 16 से 18 दिसंबर तक एथेेलिटिक्स मीट का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता में भाग लेकर झज्जर व गुड़गांव जिले के खिलाड़ी रोडवेज बस नंबर एचआर 39ए 8595 से गुड़गांव के लिए शाम को 5 बजे रवाना हुई थी।
बस का ड्राइवर शराब के नशे में था। जब बस कलानौर पहुंची तो ड्राइवर बस को बेतरतीब तरीके से चलाने लगा। इससे बस में बैठे सभी खिलाड़ी व अन्य स्टाफ डर गया।
चालक से जब उसकी तबियत के बारे में पूछा गया तो उसने सही होने की बात कही। बस के बार बार बिगड़ते संतुलन पर खिलाड़ियों ने चालक से बस रोकने के लिए कहा।
मगर चालक ने बस नहीं रोकी। किसी तरह रात 8 बजे बस को बेरी बस स्टैंड पहुंची। बेरी बस रुकते ही चालक तो बस से उतर चला गया।
लेकिन खिलाड़ियों की जान में जान में आई। मामले की सूजना जब झज्जर डिपो में पहुंची तो एक अन्य ड्राइवर को बस लेने के लिए बेरी भेजा गया।
झज्जर से गुड़गांव के लिए भेजा दूसरा ड्राइवर
खिलाड़ियों के इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि बस में गुड़गांव के कुल 23 खिलाड़ी थे, जबकि डीघल और झज्जर के भी बच्चे बस में सवार थे।
उन्होंने कहा कि चालक नशे में धुत था, बार-बार कहने के बावजूद भी बस को नहीं रोक रहा था। जब बस बेरी पहुंची तब इसकी सूचना रोडवेज स्टाफ को दी गई और बेरी से झज्जर और झज्जर से गुड़गांव के लिए चालक की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
बस परिचालक भी घबराया
बस चालक द्वारा नशे में बस चलाने से सभी खिलाड़ी व उसके साथ मौजूद स्टाफ घबरा गया था। वहीं कंडक्टर की भी सांस अटक गई थी।
कंडक्टर दीपकुमार ने बताया कि चालक ने जो किया वह गलत किया। उसने सभी की जिंदगी को खतरे में डाल दिया था।
जैसे ही मामले का पता चला तभी बेरी में अपनी ड्यूटी करके लौटे ड्राईवर को झज्जर तक और झज्जर से चालक को गुड़गांव को बस छोड़ने के लिए भेजा गया है।
कर्मबीर चाहार, प्रधान, रोडवेज कर्मचारी