फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drunk showered bricks at home

शराब के नशे में घर पर बरसाई ईंटें

Sat, 25 Oct 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Sat, 25 Oct 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Drunk showered bricks at home

गांव निमाणा में शनिवार की शाम को लगभग आधा दर्जन लोगों ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर ईंटों और पत्थरों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


जब परिवार के सदस्य घायल हो गए, तो घर में घुसकर उन पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की शिकायत दुलीना चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन निमाणा निवासी सतीश ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग चार बजे वह फरुखनगर से अपने घर पहुंचा था।

उसने अपनी 12 साल की बेटी को चीनी लाने के लिए दुकान पर भेजा था। जब वह दुकान में जाने लगी तो पड़ोस का एक व्यक्ति अपने घर के बाहर शराब के नशे में धुत बैठा था।

उसने बच्ची के साथ बदसलूकी की। इस पर बच्ची चिल्लाई, तो सतीश बाहर आ गया। उक्त आरोपी ने शराब के नशे में काफी देर तक गालियां दी और बुरा-भला कहा।

उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। शाम लगभग सात बजे आरोपी अपने परिवार के आधा दर्जन लोगों के साथ घर की छत पर चढ़ गया।

उन्होंने वहां से सतीश के घर ईंट व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सतीश ने बताया कि पथराव से ताऊ का लड़का हरकेश घायल हो गया।

वे अपने बचाव में घर के भीतर घुस गए। पीछे से हमलावर भी घर में घुस आए और लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया।

एक आरोपी ने उसकी मां कृष्णा के चेहरे पर जोर से मुक्का मारा, जिसके कारण उसका दांत टूट गया। सतीश भी इस हमले में घायल हो गया।

वहीं परिवार के  अन्य सदस्यों को भी चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सतीश ने आरोप लगाया कि आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत दुलीना पुलिस चौकी को दी गई है।

 शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed