{"_id":"57ab726c4f1c1b0445ee5129","slug":"drunk-men-kill-murder-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने कहासुनी में काटा युवक का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवकों ने कहासुनी में काटा युवक का गला
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन से 100 मीटर दूरी पर स्थित एक डेयरी पर बुधवार दोपहर एक युवक की उसके साथियों ने गला काट कर हत्या कर दी। मृतक डेयरी में ही काम करता था। हत्या से पूर्व पहले सभी ने साथ में शराब पी और खाना खाया। इसके बाद किसी बात को लेकर हुए झगड़े में साथियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
झज्जर रेलवे स्टेशन के पास ही सुंदर की दूध की डेयरी है। इसी डेयरी पर बिट्टू निवासी बिहार दूध निकालने और पशुओं को चारा डालने का काम करता था। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि जिस डेयरी में बिट्टू दूध निकालने का काम करता था। उसी डेयरी से कुछ ही दूरी पर खेतों में झज्जर शहर के रहने वाले दो युवक अपने पशुओं को चराने के लिए आया करते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को इन तीनों ने दोपहर के समय शराब पी और बाद में इनका किसी बात पर झगड़ा हो गया।
इसी विवाद में ही बिट्टू के गले पर किसी तेजधार हथियार से वार किया गया। बिट्टू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शाम के समय जब डेयरी मालिक का परिजन स्कूटर लेने के लिए डेयरी में आया तो उसने बिट्टू को एक चारपाई पर मृत हालत में पाया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस द्वारा इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
वारदात स्थल पर चारों ओर फैला था खून बिट्टू की हत्या कितनी बेरहमी से की गई है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गर्दन पर काफी अंदर तक घाव था। गर्दन लगभग कटी हुई थी और वारदात स्थल पर चोरों ओर खून ही खून फैला हुआ था। फर्श पर खून से भरी हुई चप्पलों के भी निशान थे।
तेजधार हथियार से बिट्टू नाम के व्यक्ति की हत्या की गई है। हत्या के आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ भोलू और अशोक के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सत्यवीर सिंह, शहर चौकी, इंचार्ज।