{"_id":"666f69a85e0d82b4330fb984","slug":"drugs-cause-loss-to-both-people-and-money-ashok-kumar-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111141-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से होती है जन व धन दोनों की हानि : अशोक कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से होती है जन व धन दोनों की हानि : अशोक कुमार
Mon, 17 Jun 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आमजन को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना माछरौली की पुलिस टीम ने गांव लहरी में कर्मचारियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत किसी भी तरह का नशा ना करने व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि नशे से हमें जहां जन-धन की हानि होती है, वहीं नशेड़ी आदमी को समाज में एक गलत की दृष्टि से देखा जाता है। नशेड़ी व्यक्ति अपने बच्चों का पालन पोषण भी अच्छे से नहीं कर पाता, इससे उसकी आने वाली पीढ़ी भी बर्बादी की तरफ बढ़ जाती है। इस दौरान थाना कि पुलिस टीम ने कर्मचारियों को नशे से होने वाली सामाजिक दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी और सभी ने ड्रग को ना, जीवन को हां की शपथ ली।