फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drug de-addiction awareness rally flagged off from the court

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशा मुक्ति जागरूकता रैली को कोर्ट से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction awareness rally flagged off from the court
06jjrp02- जिला न्यायालय परिसर से रैली को झंडी दिखाकर रवाना करतेजिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवत
झज्जर। न्यायालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने कोर्ट से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

रैली में एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था झज्जर व विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने नशे की रोकथाम से संबंधित जागरूकता संदेशों वाले बैनर व पोस्टर हाथों में लेकर पैदल मार्च किया। रैली का मार्ग कोर्ट परिसर से प्रारंभ होकर गुड़गांव रोड, राव तुलाराम चौक, बादली रोड, और अनाज मंडी से होता हुआ लघु सचिवालय, झज्जर तक निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों व अधिकारियों ने “नशा छोड़ो जीवन संवारो”, “स्वस्थ युवा सशक्त राष्ट्र” जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से नागरिकों को नशे की रोकथाम का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय तेवतिया ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि परिवार व समाज को भी प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा संस्थानों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन को संयुक्त प्रयास करने होंगे।

उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलाने और नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निरीक्षक बलदेव, सरिता, ट्रैफिक से विकास, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से पैरा लीगल वालेंटियर करमजीत छिल्लर, अभिषेक, सोमबीर, अंकित, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed