फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drivers are parking their vehicles on the roads despite having parking space.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्किंग होने के बाद भी वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर रहे चालक

Fri, 26 Sep 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 26 Sep 2025 03:19 AM IST
सार

झज्जर के पुराने बस अड्डे पर पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद वाहन चालक सड़कों पर ही वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। यातायात पुलिस की जागरूकता के बावजूद समस्या कायम है।

विज्ञापन
Drivers are parking their vehicles on the roads despite having parking space.
25jjrp22- झज्जर। शहर के पुराना बस अड्डा के सामने रोड पर खड़े वाहन। संवाद

विस्तार

झज्जर। पुराना बस अड्डा पर पार्किंग होने के बाद ज्यादातर वाहन चालक अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर रहे हैं, जिस कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। यातायात पुलिस की तरफ से वाहन चालकों को जागरूक करने के बाद सड़कों से वाहन कम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों से बाजार में सामान खरीदने के लिए आने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा करके चले जाते हैं। इस कारण आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज की तरफ से अप्रैल माह में टेंडर जारी कर शहर में नया बस अड्डा व पुराना बस अड्डा पर पार्किंग अलॉट की हुई है।
विज्ञापन

इसके बाद भी लोग अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा नहीं करके सड़कों पर खड़ा कर रहे हैं। वाहनोंं के सड़कों पर खड़ा करने के चलते जाम की स्थिति भी बन जाती है। पुराना बस अड्डा के सामने, आंबेड़कर चौक, बर्फखाना रोड, सीताराम गेट, तीन मूर्ति मंदिर, सिलानी गेट, कच्चा बादली रोड, बैंक रोड, छिकारा चौक से भगत सिंह चौक और मेडिकल रोड पर समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed