फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drivers and operators will be in the eyes of the cameras in buses: Transport Minister

बसों में कैमरे की नजर में रहेंगे चालक-परिचालक : परिवहन मंत्री

Sun, 27 Feb 2022 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Drivers and operators will be in the eyes of the cameras in buses: Transport Minister
झज्जर। हरियाणा सरकार सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर सुधार कर रही है। परिवहन विभाग बसों में ई-टिकट प्रणाली शुरू कर रहा है। ई-टिकट प्रणाली कैमरे से जुड़ी होगी। बस के चालक और परिचालक भी कैमरे की नजर में रहेंगे। कोई चालक व परिचालक नियमों की अवहेलना करेगा या सवारी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेगा तो आरोपी पर कार्रवाई होगी। यह बातें परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहर के पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पारदर्शी सरकार है। सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य करती है। प्रस्तावित शहरी निकायों के चुनाव के लिए भाजपा तैयार है। भाजपा अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। नप झज्जर की चुनावी रणनीति के लिए शनिवार को बैठक की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने नेतृत्व में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की टीम हरियाणा को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

वहीं सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार यूक्रेन की स्थिति को देखते हुए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में यूक्रेन से देश के एक-एक छात्र को वापस लाने के लिए काम हो रहा है। किसी भी परिजन को डरने व चिंता करने की जरूरत नहीं है। छात्रों को सुरक्षित देश वापस लाया जा रहा है। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जा रही है। शिक्षकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों के ऑनलाइन तबादले बिना किसी भेदभाव के किए जा रहे हैं। सासंद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों की बदौलत पार्टी नप चुनाव जीतेगी। भविष्य में होने वाले चुनावों में भी। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के रेल प्रोजेक्ट, बाढ़सा एम्स में मेडिकल कॉलेज जैसे प्रोजेक्ट भी जल्द ही पूरे होंगे। कार्यक्रम में नप झज्जर चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा, जिला प्रभारी महेश चौहान, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश कुमार, आनंद सागर, पूर्वमंत्री कांता देवी, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, महामंत्री अश्वनी शर्मा, डीपी कौशिक, धर्मशाला प्रधान गुलशन, कप्तान बिरधाना, महेंद्र कौर, हरिप्रकाश यादव, प्रवीण गर्ग, सुशीला लांबा, रणबीर राठी, विकास वाल्मीकी, अनिल शर्मा, विस्तारक डॉ सतबीर मलिक, सोमबीर, केशव सिंघल, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed