फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Driver's body found hanging on trolley tied near Bupaniya

बुपनियां के पास ट्राले से बंधे परने पर लटकता मिला चालक का शव

Fri, 16 Oct 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Driver's body found hanging on trolley tied near Bupaniya
बहादुरगढ़। कुंडली-मानसेर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर एक ट्राला में सवार व्यक्ति का शव ट्राले के पिछले हिस्से में कुंडे से बंधे परने से लटकता मिला। सूचना पर बादली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि अभी संदेह है कि उसने स्वयं फंदा लगाया है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंजाब के बरवाला के पंढेर गांव का रहने वाला कर्म सिंह अपने ट्राले में सवार होकर गुरुग्राम से कुंडली की तरफ जा रहा था। वीरवार को गांव बुपनियां के नजदीक पेट्रोल पंप के पास केएमपी पर ट्राला खड़ा मिला। ट्राले के पिछले हिस्से में उसका शव परने से लटका मिला। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही संदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कर्म सिंह ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। मृतक के परिवार के सदस्यों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed