फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Driver commits suicide by hanging himself from tree after not getting outstanding amount

Jhajjar-Bahadurgarh News: बकाया राशि नहीं मिलने पर चालक ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

Wed, 21 Aug 2024 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Driver commits suicide by hanging himself from tree after not getting outstanding amount

विज्ञापन
झज्जर। डेढ़ साल पहले बेची जमीन की बकाया राशि नहीं देने पर एक व्यक्ति ने पाटोदा के पास पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। इसका पता तब चला, जब मृतक का भाई वहां से गुजर रहा था और उसे भाई की कार खड़ी दिखाई दी। वह गाड़ी के पास गया तो उसमें कोई नहीं था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शीशा तोड़कर गाड़ी को चेक किया।
गाड़ी में रखे मोबाइल को चेक किया तो गैलरी में सुसाइड नोट लिखा मिला। गाड़ी मालिक की आसपास तलाश की गई तो 200 मीटर दूरी पर एक पेड़ से शव लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारकर सिविल अस्पताल शव गृह में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन

खेड़ी सुल्तान निवासी जीवन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका भाई रिंकू कुमार कार बुकिंग पर लेकर जाता है और गांव में बिजली का काम भी करता है। उसका भाई 18 अगस्त को सुबह साढ़े 11 बजे घर से अपनी आई-20 कार की बुकिंग की बात कहकर गया था। इसके बाद वह शाम करीब सात बजे पड़ोसी गांव पाटोदा अपनी किसी निजी काम से जा रहा था। तभी उसकी नजर भाई की कार पर पड़ी, जो उनके गांव और पाटोदा की नहर पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसने मौके पर जाकर कार को चेक किया तो वह लॉक थी। अपने भाई रिंकू को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसे शक हुआ। फिर उसने छोटे भाई ललित और अपने कुछ दोस्तों को फोन कर बुलाया और रिंकू की तलाश शुरू की। साथ ही उसने 112 पर उसके भाई के गुम होने की सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर कार के पास आ गई।
गाड़ी के अंदर उसके भाई का फोन बज रहा था। उसके बाद उसने पीछे वाला छोटा शीशा तोड़ा और खिड़की खोली। उसने कॉल डिटेल, व्हाट्सअप और गैलरी को चेक किया तो फोन की गैलरी में रिंकू द्वारा लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसके भाई ने लिखा था कि गांव के ही रमेश उर्फ रम्मे को उसने 3 कनाल 4 मरला जमीन बेची थी। उस समय एक लाख रुपये दिया गया और बाकी की राशि ब्याज समेत देने का वादा किया था, लेकिन डेढ़ साल से उसे रमेश झूठ बोलता रहा। बाद में रमेश ने पैसे देने से मना कर दिया।

सुसाइड नोट में लिखा हुआ था कि उसकी मौत का कारण रमेश उर्फ रम्मे है। उसके बाद आसपास रिंकू की तो गाड़ी से लगभग 200 मीटर दूर पश्चिम दिशा में शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर रमेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed