{"_id":"5e43038e8ebc3ee5c5407ea1","slug":"doubledhan-s-son-virendra-kadian-an-mla-from-delhi-cantt-jhjhar-news-rtk54178694","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कैंट से विधायक बना दूबलधन का बेटा विरेंद्र कादियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कैंट से विधायक बना दूबलधन का बेटा विरेंद्र कादियान
विज्ञापन
जीत के बाद अभिवादन स्वीकारते हुए विरेंद्र कादियान
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हुए, जिसमें बेरी के गांव दूबलधन से एडवोकेट वीरेंद्र कादयान ने दिल्ली कैंट विधानसभा से जीत दर्ज की। वीरेंद्र कादयान के जीतने के बाद पैतृक गांव दूबलधन में खुशी का माहौल बन गया ओर गांव में परिजनों ने मिठाईयां बांटी। वीरेेंद्र कादयान का जन्म 4 फरवरी 1975 को गांव दुबलधन गांव में हुआ था। वायु सेना से 2012 में सेवानिवृत्त होकर समाज सेवा और राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और दिल्ली विधानसभा में 70 सीटों पर चुनाव को लेकर एडवोकेट वीरेंद्र कादयान को दिल्ली कैंट से उम्मीदवार घोषित किया गया। दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली राज्य सैनिक बोर्ड में सदस्य नियुक्त किए गए हैं। मोतीलाल नेहरू कॉलेज में कोषाध्यक्ष के पद पर गवर्निंग बॉडी में रह चुके हैं। वीरेंद्र सिंह कादयान बहुत सारी एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन से जुडे़ हुए हैं, जो कि पूर्व सैनिकों, युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं की समस्याओं के निवारण के लिए काम कर रहे हैं
विरेंद्र कादियान की शिक्षा
वीरेंद्र सिंह कादियान महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करके अपनी एलएलबी की डिग्री हासिल की। एलएलएम की डिग्री कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से हासिल की। पीजीडीईएलटी की डिग्री इन्होंने इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट न्यू दिल्ली से और अभी वकालत के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
राजनीतिक कॅरियर
विरेंद्र सिंह कादयान आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर है और नेशनल कार्यकारिणी के मेंबर भी हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली कैंट अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शाजिया इल्मी के बाद उन्होंने 2015 के चुनाव में दिल्ली कंटोनमेंट बोर्ड में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। पूर्व सैनिक होने के नाते उन्होंने एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन से उनकी पूर्व सैनिकों के लिए बहुत सारी वेलफेयर संबंधित कार्य करवाए।