फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Doctor, victim of cyber fraud, withdraws Rs. 24999 from account

साइबर ठगी का शिकार हुआ डॉक्टर, खाते से निकाले 24999 रुपये

Thu, 04 Mar 2021 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Doctor, victim of cyber fraud, withdraws Rs. 24999 from account
मुख्य बाजार के रहने वाले एक चिकित्सक को साइबर ठगों के अपना शिकार बनाया है। बुधवार को लिंक भेजकर ठग ने उनके खाते से 24999 रुपये निकाल लिए। ठगी का शिकार होने का पता चलते ही चिकित्सक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

सुर्खपुर गांव निवासी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उसके पास फार्मासिस्ट नितिन का नाम लेकर फोन आया। ठग ने कहा कि उसके पैसे किसी के पास फंस गए हैं। वह उनके खाते में पैसे डाल रहा है। जो लिंक वह दे रहा है उसे खोल लो ताकि उनके खाते में राशि आ जाए। जब उसने मेरे खाते में एक रुपया डालकर क्यूआर कोड भेजा तो उन्होंने उसे स्कैन कर दिया। स्कैन करते ही उसके खाते से 24999 रुपये कट गए। पैसे कटने पर उन्होंने ठग को फोन किया तो उसने कहा कि उनके खाते से पैसे निकल चुके हैं। उक्त व्यक्ति ने फिर दोबारा से लिंक भेजकर कहा कि वह 50000 रुपये भेज रहा है। 25 हजार रुपये आप रख लेना और 25000 रुपये वह बाद में ले लेगा। लेकिन इस बीच वह मामले को समझ गया और सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया। जहां पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की मदद से ठग के नंबर निकलवाए तो एक गुरुग्राम के व्यक्ति का और दूसरा नंबर मेवात के एक गांव के व्यक्ति का निकला, लेकिन जिस नंबर से उनके पास फोन आया था वह ट्रेस नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फिलहाल शहर पुलिस थाने में शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत आते ही मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।
नरसिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed