फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Doctor alleges being hit by a bike.

Jhajjar-Bahadurgarh News: डाॅक्टर ने बाइक से टक्कर मारने का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Doctor alleges being hit by a bike.
साल्हावास। गांव बहु स्थित बालाजी डेंटल क्लीनिक के चिकित्सक गोरिया गांव निवासी ओमबीर की मोटरसाइकिल को अज्ञात लोगों ने वाहन से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। आरोप है कि दंत चिकित्सक पर हमला करने का प्रयास भी किया गया। घायल चिकित्सक नौकायन की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युक्ता गोरिया के चाचा हैं।
विज्ञापन


चिकित्सक का चरखी दादरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार डॉ. ओमवीर ने बताया कि वह 23 जुलाई की रात करीब 8 बजे क्लीनिक बंद करके मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे। जब वह बहु-झोलरी रोड पर पहुंचे तो साइड से एक अज्ञात कार चालक ने ओवरटेक कर उनकी बाइक के आगे कार लगा दी। उन्होंने घबराकर बाइक को वापस बहु की तरफ मोड़ लिया। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिराने का प्रयास किया। इसके बाद वह स्टैंड की तरफ चले गए। आरोप है कि अज्ञात कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। हादसे में वह सड़क पर गिर गए और उन्हें काफी चोटें आईं। झाड़ली के चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed