फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Do not allow crowd to gather outside the polling station.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मतदान के बाहर भीड़ जमा न होने दें

Thu, 12 Sep 2024 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Do not allow crowd to gather outside the polling station.
झज्जर। पुलिस कार्यालय की कैंटीन में एसीपी धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया उप निरीक्षक सुनील कुमार व उप निरीक्षक राजकुमार ने पुलिस कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी। उन्होंने मतदान से पूर्व और मतदान के दौरान पुलिस अधिकारी किस प्रकार चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत चुनाव ड्यूटी व सुरक्षा व्यवस्था के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसीपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है, इसलिए पोलिंग बूथों एवं ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करे। मतदान केंद्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दें। मतदान केंद्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित वस्तु न ले जाने पाए, चुनाव प्रक्रिया में विघ्न डालने वालों/आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

इसके अलावा पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें, सेक्टर, जोनल व अन्य उच्चाधिकारियों के नंबर अपने पास रखे। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के संबंध में संबंधित थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी को तत्काल सूचित किया जाए। ड्यूटी पर लगी समस्त पुलिस फोर्स मतदाताओं से मधुर व्यवहार करें। किसी भी प्रकार की अभद्रता ना होने पाए। चुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व पूरी गंभीरता से अपनी ड्यूटी के निर्वहन करने ताकि निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्याप्त संख्या में पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की ड्यू्टी लगाई जाएगी। साथ ही रिजर्व फोर्स तथा क्यूआरटी का गठन किया गया है, जो लगातार मतदान के दिन मतदान केन्द्रों पर लगातार ग्रस्त करती रहेगी। यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे अराजक तत्वों पर पूरी सख्ती से कानूनी कार्रवाई करेंगे तथा चुनाव के दौरान निष्पक्ष रहते हुए पूर्ण मनोयोग व गंभीरता से अपनी ड्यूटी के निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed