फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   divya kataria of jhajjar stiid second in solo dance

दिव्या कटारिया ने एकल नृत्य में अपनी प्रतिभा का लहराया परचम

Fri, 28 Oct 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
divya kataria of jhajjar stiid second in solo dance
झज्जर। एचडी विद्यालय बिरोहड़ की लाडली दिव्या कटारिया ने वीरवार को मंडल स्तर पर हुए एकल नृत्य प्रतियोगिता में चार जिलों में पहला स्थान प्राप्त कर किया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद रोहतक द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कड़े मुकाबलों में चार जिलों में जूनियर वर्ग में एकल नृत्य प्रतियोगिता में कड़े मुकाबलों में संघर्ष करते हुए प्रतिभागियों को पीछे पछाड़ते हुए एचडी स्कूल बिरोहड़ की दिव्या कटारिया ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। चार जिलों रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी और सोनीपत जिलों के प्रतिभागियों को पीछे पछाड़ते हुए दिव्या कटारिया ने अपनी प्रतिभा का परचम लहरा कर कमिश्नरी स्तर, मंडल स्तर पर रोहतक रेंज में पहला स्थान प्राप्त किया। बलराज फौगाट ने कहा कि म्हारी छोरी इब किसै तै पाछे कौनी। दिव्या कटारिया ने मेरे सिर पर बंटा टोकणी हरियाणवी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंधन समीति के रमेश गुलिया, बलजीत नेहरा, सुरेंद्र फौगाट, प्राचार्य सुनील कुमार, उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल, मिडिल हैड रैना गौतम, सीमा मलिक, जय वर्मा कोरियोग्राफर एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने दिव्या कटारिया, उसकी माता पूनम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed