फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Disturbance has become active, heat wave will not last for a week

Jhajjar-Bahadurgarh News: विक्षोभ हुआ सक्रिय, एक हफ्ते तक नहीं चलेगी लू

Thu, 17 Apr 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Disturbance has become active, heat wave will not last for a week
बहादुरगढ़। पिछले दिनों मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया था। अब उसे वापस ले लिया है। अधिकारियों का दावा है कि इस हफ्ते भी लू नहीं चलेेेेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को तेज धूप रही, लेकिन लू नहीं चली। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सोमवार और मंगलवार के मुकाबले दो डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 अप्रैल को तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सतही हवा चलने की वजह से लू नहीं चल रही है। हालांकि गर्मी तो रहेगी, लेकिन लू नहीं चलेगी। आमतौर पर अप्रैल के आखिरी 15 दिन अधिक गर्म रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है। बुधवार को सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई, जिसकी वजह से दोपहर में पसीनों वाली गर्मी ने परेशान किया। हवा में नमी का स्तर 30 से 66 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को भी आसमान साफ रहेगा। जमीनी सतह पर तेज हवा चलेंगी। इनकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती हैं। 18 अप्रैल को हवा अधिक तेज चलेंगी। इनकी गति 40 किलोमीटर तक जा सकती हैं। 17 और 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 से 41 और न्यूनतम 23 से 26 डिग्री तक रह सकता है। 19 व 20 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। तेज हवा चलेंगी। 19 अपै्रल को हवा 20 से 40 किमी प्रति घंटे और 20 अप्रैल को 15 से 25 किमी प्रति घंटे तक रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed