फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   District became corona free after 5 months 16 days

5 माह 16 दिन बाद जिला हुआ कोरोना मुक्त

Thu, 02 Sep 2021 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
District became corona free after 5 months 16 days
शहर के सामान्य अस्पताल में टीकाकरण के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। एक सितंबर का दिन जिले वासियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। 5 माह 16 दिन बाद एक बार फिर से झज्जर जिला कोरोना से मुक्त हो गया है। इससे पहले 10 फरवरी व 15 मार्च को जिला कोरोना मुक्त हुआ था।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी भी लोगों को कोरोना महामारी से बचाव करना होगा। फिलहाल कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए टीका आ चुका है। इसलिए हर व्यक्ति को जिले को कोरोना मुक्त बनाए रखने के लिए सावधानी बरतनी आवश्यक है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 26 अप्रैल 2020 को पहला कोरोना का केस सामने आया था। जिले में कोरोना ने दिल्ली के रास्ते प्रवेश किया था। पहला मामला दिल्ली में काम करने वाले कर्मचारी में मिला था।
विज्ञापन

13 जून को हुई थी पहली मौत
झज्जर जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से पहली मौत 13 जून 2020 को हुई थी। अब तक जिले में 332 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते साल दिल्ली से प्रवेश करने के बाद धीरे धीरे कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर बढ़ते गए। झज्जर शहर की अगर बात की जाए तो शहर की सब्जी मंडी में सबसे पहले कोरोना संक्रमण का मरीज पाया गया था। उसके बाद आढ़ती के परिजन व श्रमिक भी कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद सब्जी मंडी को कई माह तक सील कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को देखा जाए तो जिले में अब तक 18842 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 18510 मरीज ठीक होकर वापस घर लौट चुके हैं। इसके अलावा अब तक जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 332 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से 597154 लोगों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए थे, इनमें से 575075 लोगों के सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना संक्रमण से जिला बेशक मुक्त हो गया है, लेकिन कोरोना संक्रमण के प्रति पूरी तरह से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और टीकाकरण करवा कर अपने आप को और परिवार को सुरक्षित करने की आवश्यकता है।
- डॉ संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed