फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Disabled person murdered with an ax due to argument

Jhajjar-Bahadurgarh News: कहासुनी में दिव्यांग की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

Mon, 22 Jan 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Disabled person murdered with an ax due to argument
मृतक राजेंद्र सिंह फाइल फोटो।
झज्जर। असदपुर खेड़ा गांव में पड़ोसियों ने कुछ दिन पहले हुए कहासुनी की रंजिश में एक दिव्यांग व्यक्ति पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

असरपुर खेड़ा निवासी चेतन ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका 55 वर्षीय पिता राजेंद्र दिव्यांग था। वह सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी ट्राई साइकिल पर प्लाट में किसी काम से गया था। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे वह घर से प्लाट में गांव की फिरनी से जा रहा था। उसने देखा कि गांव निवासी शकुंतला ने अपने घर के सामने उसके पिता की ट्राई साइकिल को रोक रखा था। शकुंतला का लड़का ललित, अर्जुन, पवन व पांच-छह अन्य युवक ने घेरा हुआ था। सभी कह रहे थे कि आज यह बचना नहीं चाहिए। इतना कहते ही ललित ने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाडी को उसे पिता के सिर पर मारा। फिर ललित से अर्जुन ने कुल्हाडी छीन कर पिता के सिर और बाएं पैर पर मारी। शकुंतला भी डंडे से वार कर रही थी।
विज्ञापन

यह देखकर वह अपने पिता की तरफ भागा तो सभी कह रहे थे कि यदि कोई कार्रवाई कराई तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उसके पिता को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बेटे चेतन ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले रेनु पुत्री धनपत भी गांव आई हुई थी। वह भी उस समय उनको गाली और जान से मारने की धमकी दे रही थी। उसके पिता की हत्या कराने में रेनू का हाथ है। चेतन की शिकायत पर असदपुर खेडा निवासी शकुंतला, पवन, ललित, अर्जुन, रेनु सहित 5-6 के खिलाफ हत्या केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
लकड़ियों को लेकर हुई थी कहासुनी
मृतक के बेटे चेतन ने शिकायत में कहा है कि 13-14 दिन पहले सतीश के प्लाट से ललित व पवन लकडि़यां ले रहे थे। यह उसके चाचा कृष्ण ने देख लिया था। इसी बात को लेकर शकुंतला, ललित व पवन ने उनके साथ कहासुनी की थी। इसी रंजिश को लेकर सभी ने मिलकर कुल्हाडी से उसके पिता को रोक कर हत्या की है। मृतक अपने पीछे एक लड़का व एक लड़की छोड़ गया है। मृतक खेतीबाड़ी का काम करके घर चलाता था।

घटना के बाद मृतक की बेटी कोमल ने ईआरपी पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस वे एफएसटी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सभी साक्ष्य एकत्रित किए।

इंसेट
खुशी की तैयारी मातम में बदली
परिजनों ने बताया कि घर में भात (शादी में जाने की) में जाने की तैयारी चल रही थी। राजेंद्र किसी काम से प्लाट में गया, जहां शकुंतला व उसके परिवार ने उसे रोककर हत्या कर दी। घर में खुशी का माहौल चल रहा था, लेकिन अब मातम में बदल गया।


वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि असदपुर गांव में धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। उसको सिविल अस्पताल लाया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के बेटे चेतन की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।-अमित कुमार, एसएचओ, माछरौली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed